---Advertisement---

Google Free AI Courses: इधर-उधर लाखों रुपये खर्च करने से अच्छा है गूगल के इन 5 मुफ्त एआई कोर्सेस का उठाएं फायदा, संवर जाएगी आपकी जिंदगी!

Google Free AI Courses: काफी लोग ऑनलाइन माध्यम से लाखों रुपये खर्च कर देते हैं। मगर उन्हें सही ऑनलाइन कोर्स के बारे में पता नहीं होता है। ऐसे में गूगल के 5 फ्री एआई कोर्स के जरिए अपनी लाइफ को बेहतर बना सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 23, 2026 4:58 अपराह्न

Google Free AI Courses
Follow Us
---Advertisement---

Google Free AI Courses: भारत समेत दुनियाभर में एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का वर्चस्व बढ़ रहा है। एआई टूल्स और मॉडल्स में क्षमता बढ़ रही हैं। ऐसे में काफी लोगों को अपनी जॉब जाने का डर सता रहा है। अगर आप फ्यूचर में अपनी नौकरी को सुरक्षित और लाइफ में बिना टेंशन के जीना चाहते हैं, तो बिना देर किए गूगल मुफ्त एआई कोर्सेस का लाभ उठाना शुरू कर दीजिए। जी हां, अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने ऑनलाइन माध्यम से मुफ्त एआई कोर्स की शुरुआत की है। इन कोर्सेस के जरिए आप अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं।

Google Free AI Courses: इंट्रोडक्शन टू जेनरेटिव एआई

गूगल के मुफ्त एआई कोर्स की सूची में इंट्रोडक्शन टू जेनरेटिव एआई का नाम आता है। यह कोर्स गूगल क्लाउड स्किल्स बूस्ट द्वारा ऑफर किया गया है। इसमें एडमिशन लेने के लिए किसी तरह की तकनीकी बैकग्राउंड का होना जरूरी नहीं है। इस कोर्स की अवधि लगभग 45 मिनट से 1 घंटा है। इसमें मल्टीपल लैंग्वेज सपोर्ट मिलता है।

गूगल मुफ्त एआई कोर्सेस: इंट्रोडक्शन टू लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स

आपको बता दें कि इंट्रोडक्शन टू लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स कोर्स के जरिए एआई की बुनियादी जानकारी और एलएलएम यानी लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स कैसे काम करते हैं, इनके बारे में बताया जाता है। इस कोर्स में एलएलएम का सही तरह से इस्तेमाल, प्रॉम्प्ट ट्यूनिंग और जेनरेटिव एआई टूल के बारे में बताया जाता है।

जेन एआई बूटकैंप

टेक कंपनी गूगल ऑनलाइन माध्यम से जेन एआई बूटकैंप कोर्स करवा रही है। इसमें गूगल की तरफ से जेन एआई एकेडमी या एक्सचेंज बूटकैंप जैसा प्रोग्राम चलाया गया है। इसमें यूजर्स को एआई और जेन एआई की बेसिक जानकारी, प्रोजेक्ट्स को समझने का चांस मिलता है।

गूगल एआई एसेंशियल्स

अगर आप एआई बाजार में अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं, तो गूगल एआई एसेंशियल्स कोर्स का फायदा उठा सकते हैं। गूगल का यह कोर्स एआई की शुरुआती जानकारी प्रदान करता है। इस कोर्स के जरिए एआई टूल्स का यूज करके रोजाना के कई कामों को करने में आसानी हो सकती है।

इंट्रोडक्शन टू रिस्पॉन्सिबल एआई

बता दें कि इंट्रोडक्शन टू रिस्पॉन्सिबल एआई एक बुनियादी स्तर का ऑनलाइन एआई कोर्स है। इसमें बताया जाता है कि एआई को सुरक्षित, नैतिक और जिम्मेदारी के साथ कैसे विकसित और लागू किया जा सकता है। इस कोर्स को 30 मिनट से 1 घंटे में पूरा किया जा सकता है। यह कोर्स कई सारी भाषाओं में उपलब्ध है।

गूगल मुफ्त एआई कोर्सेस की खास डिटेल

ऑनलाइन माध्यम से गूगल के मुफ्त एआई कोर्सेस करके आपको कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। आप जैसी ही कोर्स पूरा करेंगे, तो आपको बैज या सर्टिफिकेट मिलता है, जिसे आप अपने रिज्यूम में जोड़कर अपनी क्षमता दिखा सकते हैं। साथ ही सभी कोर्स ऑनलाइन उपलब्ध हैं और टाइम भी बेहद कम है। ऐसे में आपको इनका फायदा जरूर उठाना चाहिए।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026

Vivo S60

मई 25, 2026