कंटेंट क्रिएटर की किस्मत बदलने आ गया Google Gemini Omni AI मॉडल, इन 5 खूबियों से चमक उठेगा आपका करियर; जानें सबकुछ

Google Gemini Omni AI: टेक मार्केट में तहलका मचाने के लिए नया एआई मॉडल आ गया है। जी हां, नाम है गूगल जेमिनी ओमनी। यह एआई टूल कंटेंट क्रिएटर की किस्मत चमका सकता है। साथ ही कई तरह के लाभ भी पहुंचा सकता है।

Google Gemini Omni AI

Photo Credit: Google

Google Gemini Omni AI: पिछले साल एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ने जिस तेजी से तरक्की की, उसके बाद इसकी रफ्तार का बढ़ना जायज है। जी हां, गूगल ने अपने एआई मॉडल और असिस्टेंस जेमिनी में एक नए वर्जन को पेश किया है। टेक कंपनी ने इसे गूगल जेमिनी ओमनी एआई मॉडल नाम दिया है। ऐसे में आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप कंटेंट क्रिएटर हैं, तो आपके लिए यह वरदान की तरह साबित हो सकता है। इस मॉडल के जरिए आप हर महीने लाखों रुपये तक कमा सकते हैं। साथ ही इसकी खूबियां आपके करियर को नई दिशा प्रदान कर सकता है।

क्या है और क्या कर सकता है? ‘गूगल जेमिनी ओमनी’

टेक कंपनी गूगल के मुताबिक, गूगल जेमिनी ओमनी एक नया और एडवांस एआई मॉडल है। यह एआई टूल टेक्स्ट, फोटो, ऑडियो और वीडियो समेत सभी प्रकार के इनपुट को एक साथ समझकर किसी भी तरह के कंटेंट को तैयार कर सकता है। गूगल ने इसे ‘किसी भी इनपुट से कुछ भी बनाएं’ एआई कहा है।

गूगल के अनुसार, यह एआई मॉडल कई सारे काम करने में सक्षम है। यह टेक्स्ट से वीडियो बनाना, फोटो को एनिमेटेड वीडियो में बदलना, ऑडियो + इमेज मिलाकर सिनेमैटिक क्लिप बनाना, वीडियो को बोलकर एडिट करना और एआई अवतार और शॉर्ट्स तैयार करना जैसे कार्य आसानी से कर सकता है।

गूगल जेमिनी ओमनी एआई की खूबियां

मल्टीमॉडल समझ- गूगल जेमिनी ओमनी एआई टेक्स्ट, इमेज, वीडियो और ऑडियो को एक साथ प्रोसेस कर सकता है। ऐसे में आप फोटो, आवाज और टेक्स्ट देकर वीडियो बना सकते हैं।

एआई वीडियो जनरेशन- टेक्स्ट या इमेज से एआई वीडियो बना सकता है। वीडियो में फिजिक्स, मूवमेंट और सीन की निरंतरता बेहतर रखता है।

कन्वर्सेशनल वीडियो एडिटिंग- इस टूल की मदद से कोई भी व्यक्ति साधारण भाषा में बोलकर वीडियो एडिट कर सकते हैं। जैसे- लाइटिंग बदल दो और कैमरा एंगल बदलो और बारिश जोड़ दो जैसी कमांड दे सकते हैं।

रियल-वर्ल्ड रीजनिंग- यह एआई मॉडल केवल कंटेंट नहीं बनाता, बल्कि वास्तविक दुनिया के नियमों को समझने की कोशिश करता है। ऐसे में यह आपको दुनिया की रीजनिंग बता सकता है।

सुरक्षा और वाटरमार्किंग- अगर आप सेफ्टी को लेकर चिंतित है, तो यह एआई जेनरेटिड वीडियो में गूगल की सिंथआईड वाटरमार्किंग लगा सकता है, ताकि फेक कंटेंट की पहचान हो सके।

कंटेंट क्रिएटर के लिए फायदेमंद साबित होगा गूगल का नया एआई मॉडल

आखिर में, अगर आप कंटेंट क्रिएटर हैं, तो आप गूगल जेमिनी ओमनी एआई की मदद से कई कार्य कर सकते हैं। जैसे यूट्यूब वीडियो बनाना, एआई फिल्म, रील एडिटिंग, पढ़ाई और रिसर्च, कोडिंग और ऐप बनाना, ऑफिस ऑटोमेशन और एआई असिस्टेंस और एजेंट टास्क भी पूरे कर सकता है।

Exit mobile version