---Advertisement---

Google Gmail में मिलता है शेड्यूल फीचर, अगर आप नहीं जानते तो देखिए स्टेप बाय स्टेप इस्तेमाल करने का पूरा प्रोसेस

Google Gmail: क्या आप ईमेल का अधिक इस्तेमाल करते हैं, अगर हां तो आपको जीमेल के शेड्यूल खूबी का उपयोग करना चाहिए। इससे निर्धारित समय पर ईमेल अपने आप सेंड हो जाता है

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 3, 2024 6:22 अपराह्न

Google Gmail
Follow Us
---Advertisement---

Google Gmail: दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में से एक गूगल अपने यूजर्स को समय-समय पर नए अपडेट देती रहती है। अगर आप एक एंड्रॉइड यूजर हैं तो आप ईमेल भेजने के लिए जीमेल ऐप का इस्तेमाल करते हो होंगे। जीमेल ऐप में कई ऐसे फीचर हैं, जिनके बारे में काफी कम लोग ही जानते हैं।

ऐसे में हम यहां पर जीमेल की एक खास जानकारी साझा कर रहे हैं। आपको बता दें गूगल के जीमेल ऐप में ईमेल शेड्यूल का फीचर काफी समय से मिल रहा है, मगर कई यूजर्स को इसकी जानकारी न होने पर वह इसका उपयोग नहीं कर पाते हैं। आइए जानते हैं कि आप कैसे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

मोबाइल पर ईमेल शेड्यूल कैसे करें

  • ईमेल शेड्यूल करने के लिए आप जीमेल ऐप को खोले।
  • इसके बाद ईमेल सेलेक्ट करके कंपोज मेल पर क्लिक करें।
  • फिर सारी जानकारी जैसे- जिसको ईमेल भेजना है उसकी ईमेल आईडी और सब्जेक्ट आदि।
  • इसके बाद राइट साइड पर तीन डॉट में जाकर शेड्यूल सेंड बटन का ऑप्शन सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपनी पसंद के मुताबिक ईमेल भेजने का टाइम सेलेक्ट करें।
  • फिर शेड्यूल सेंड पर टैप करें।

डेस्कटॉप पर ईमेल शेड्यूल कैसे करें

  • सबसे पहले आप जीमेल डॉट कॉम पर जाएं।
  • आप जिस ईमेल आईडी के साथ ईमेल शेड्यूल करना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करने के बाद कंपोज मेल करें।
  • अब आपको सेंड मेल पर क्लिक करने की बजाय ड्रॉप डाउन मैन्यू पर क्लिक करें।
  • सारी जानकारी भरने के बाद शेड्यूल सेंड पर टैप करें।
  • इसके बाद टाइम और डेट को सेलेक्ट करें।
  • फिर आपको शेड्यूल बटन पर क्लिक करना है, इसके बाद ईमेल अपने आप निर्धारित टाइम पर सेंड हो जाएगा।

आपको बता दें कि सभी शेड्यूल किए गए ईमेल को आप नेविगेशन पैनल में शेड्यूल कैटेगरी में देख सकते है। जीमेल की इस सुविधा के जरिए आप अपनी पसंद के मुताबिक किसी भी समय ईमेल भेज सकेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo Y600

अक्टूबर 22, 2026

Poco X8s

अक्टूबर 21, 2026

iQOO Neo 12

अक्टूबर 20, 2026

Samsung Galaxy F70 5G

अक्टूबर 19, 2026

 Vivo X500 Pro

अक्टूबर 17, 2026

Oppo Reno X

अक्टूबर 16, 2026