---Advertisement---

Google Maps के ये छुपे हुए 6 AI फीचर्स ट्रैवलिंग को बना देंगे आसान, जानें क्या है डिटेल

Google Maps: गूगल मैप्स में भी एआई फीचर को जोड़ा गया है। इसकी मदद से आप अपनी यात्रा को काफी आसान बना सकते हैं। देखिए क्या हैं ये एआई फीचर्स

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 11, 2023 11:59 पूर्वाह्न

Google Maps
Follow Us
---Advertisement---

Google Maps: दुनिया का सबसे फेमस सर्च इंजन गूगल अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आता रहता है। गूगल का एक ऐप जिसे गूगल मैप (Google Maps) कहते हैं, उसमें कई ऐसे एआई फीचर्स हैं, जिसे शायद आप नहीं जानते होंगे। ऐसे में आपको इस खबर से एक अच्छी जानकारी मिलने वाली है। इन छुपे हुए फीचर्स की मदद से आप अपनी आने वाली ट्रिप्स को और बेहतर बना पाएंगे।

इमर्सिव व्यू फीचर

गूगल मैप्स में वैसे तो कई सारे फीचर्स दिए गए हैं। मगर इसका इमर्सिव व्यू फीचर काफी कमाल का है। इस एआई फीचर की मदद से आप अपनी यात्राओं को पहले से अवलोकन कर सकते हैं। इसकी सहायता से आप अपनी मंजिल तक पहुंचने से पहले ही उसकी डिटेल जानकारी जान सकते हैं।

मैप्स में लेंस फीचर

गूगल मैप्स में दिए गए लेंस फीचर की मदद से आप आसानी से अपने आसपास के माहौल को देख सकते हैं। उदाहरण के लिए आप किसी सबवे से बाहर निकल रहे हैं और आपको पास के कॉफी शॉप को तलाशना है तो ये फीचर आपकी मदद करेगा। इस फीचर की मदद से आप किसी भी नए शहर में आसानी से यात्रा कर सकते हैं। ये फीचर अच्छे से नेविगेट करता है।

ज्यादा डिटेलिंग के साथ नेविगेट करें

इस फीचर की सहायता से आप आसपास के जाम और किसी घटना से लगे जाम की स्थिति से बच सकते हैं। ये रियल वर्ल्ड कंडीशन को अच्छे तरीके से बताता है। इसमें कलर्स के हिसाब से आपको रियल वर्ल्ड की इमारतों की सही जानकारी मिलती है। ऐसे में आपको ड्राइविंग के दौरान पता चलता रहता है कि आपको कहां पर कब रुकना है।

ईवी चार्जिंग की अधिक जानकारी

इलेक्ट्रिक वाहन वाले ड्राइवर के लिए सबसे बड़ी मुश्किल गाड़ी के लिए ईवी चार्जिंग स्टेशन तलाशने में आती है। मगर इस फीचर की मदद से ईवी ड्राइवर्स को एक बड़ी राहत मिलेगी। इस फीचर की मदद से आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आप अपनी यात्रा के बीच में कहां पर ईवी स्टेशन से वाहन चार्ज कर सकते हैं। ये फीचर जल्द ही ग्लोबली रोलआउट हो जाएगा।

फोटो फर्स्ट रिजल्ट

गूगल मैप्स के इस फीचर की मदद से आपको एक बेहतर वर्चुअल सर्च मिलता है। कही भी जाने से पहले और वहां के बारे में पढ़ने से पहले आपको वहां की फोटो से एक अच्छी जानकारी मिल जाएगी। इससे आप अपनी मंजिल के बारे में एक प्लानिंग तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको हाई क्वॉलिटी वाली फोटो मिलती है।

नया एरियल व्यू फीचर

इस फीचर की मदद आप अपने यात्रा के मार्ग को एक पक्षी की आंख से देख सकते हैं। इसे बर्ड व्यू आई या एरियल व्यू फीचर कहते है। इसकी मदद से आप आसानी से आसपास के रुट को एरियल व्यू से देख सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 5, 2026

Vivo X300 FE

मार्च 5, 2026

OPPO F31 5G

मार्च 5, 2026

Apple iPhone 17e

मार्च 5, 2026

iQOO Z11x 5G

मार्च 5, 2026

ChatGPT 5.3 Instant

मार्च 4, 2026