Google Nano Banana 2: एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सेगमेंट में कई कंपनियों के बीच एक अनोखी रेस चल रही है। रेस बेहतर एआई मॉडल बनाने की, रेस अधिक से अधिक ग्राहकों को अपनी ओर खींचने की और जबरदस्त एआई मॉडल्स उतारकर मार्केट में राज करने की रेस। इसमें गूगल, एक्सएआई, मेटा, ओपनएआई समेत कई नई कंपनियां भी शामिल हो गई हैं। ऐसे में गूगल ने अपने एआई मॉडल जेमिनी में धांसू फीचर को रोल आउट कर दिया है। गूगल नैनो बनाना 2 एआई मॉडल में एक नया एआई आधारित इमेज क्रिएशन मॉडल उतारा है।
Google Nano Banana 2 एआई मॉडल से इन लोगों को मिलेगा सीधा फायदा
टेक कंपनी ने दावा किया है कि अगर आप डिजिटल इमेज, ग्राफिक्स या एआई पावर्ड विज़ुअल कंटेंट बनाते हैं, तो आपके लिए गूगल नैनो बनाना 2 एआई मॉडल वरदान साबित हो सकता है। इस एआई मॉडल के जरिए कंटेंट क्रिएटर्स को पोस्टर्स, थंबनेल्स, इन्फोग्राफिक्स, सोशल मीडिया क्रिएटिव्स बनाने में मदद मिल सकती है। इस एआई टूल के जरिए डिजाइनर्स फास्ट और सस्ते एआई जेनरेटिड विजुअल्स ले सकते हैं। साथ ही मार्केटिंग टेक्स्ट-लैबल्ड फोटो और रियल लाइफ फोटो जेनरेट कर सकते हैं। इसके अलावा, डिवेलपर्स और स्टार्टअप्स को एपीआई और टूल्स के साथ इमेज क्रिएशन इंटीग्रेशन की सुविधा मिलती है।
With Nano Banana 2, you will now have access to advanced image generation capabilities at no cost.
To get started:
1) Go to https://t.co/tYPmwdBPLt or open the app.
2) Select “Create Images” from the tools menu.
3) Enter your prompt and hit send.Nano Banana 2 is rolling out…
— Google Gemini (@GeminiApp) February 26, 2026
गूगल नैनो बनाना 2 एआई मॉडल से मिलेंगे ये धमाकेदार फायदे
नया एआई फीचर गूगल नैनो बनाना 2 के जरिए कई सारे फायदे मिल सकते हैं।
- कंपनी ने बताया है कि नया एआई मॉडल पहले से फास्ट और हाई रिजॉल्यूशन वाली 4K फोटो तैयार कर सकता है। यूजर्स को प्रोफेशनल लेवल पर काफी लाभ हो सकता है।
- नया एआई मॉडल स्मार्ट और क्रिएटिव कंट्रोल के साथ लाया गया है। ऐसे में इसमें सटीक प्रॉम्प्ट के साथ बढ़िया आउटपुट मिल सकता है।
- कंपनी ने बताया है कि नया एआई मॉडल बेहतर टेक्स्ट सपोर्ट और ट्रांसलेशन की सुविधा मिलेगी। इस मॉडल में इमेज के अंदर टेक्स्ट को ट्रांसलेट करने की सुविधा दी गई है। इससे मल्टी-लैंग्वेज पोस्टर्स और ग्राफिक्स बनाना आसान होता है।
नए एआई मॉडल का फायदा लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://gemini.google.com/image-gen पर जाना होगा। इसके बाद टूल्स मेनू से क्रिएट इमेज चुनें। फिर अपना प्रॉम्प्ट डालें और सेंड पर क्लिक करें। इस तरह से आप फास्ट और बढ़िया तरीके से एआई इमेज जेनरेट कर सकते हैं।
