---Advertisement---

Google Pixel 10 5G: एडवांस एआई फीचर्स से लैस फोन को 79999 रुपये में नहीं, बल्कि 25848 रुपये में खरीदने का स्पेशल मौका, समझें धांसू डील की डिटेल

Google Pixel 10 5G: गूगल पिक्सल 10 5जी फोन को अमेजन सेल में सिर्फ 25848 रुपये में खरीदने का अवसर है। इस डील में हजारों रुपये की बचत हो सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 2, 2025 3:42 अपराह्न

Google Pixel 10 5G
Follow Us
---Advertisement---

Google Pixel 10 5G: ऑनलाइन वेबसाइट्स पर अक्सर साल के आखिर में तगड़े स्मार्टफोन्स पर बंपर छूट मिलती है। ऐसे में आप इन दिनों किसी फ्लैगशिप मोबाइल को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो समझिए आप सही लोकेशन पर पहुंच गए हैं। इस खबर में हम आपको गूगल पिक्सल 10 5जी फोन पर मिल रहे चौंकाने वाले सेविंग ऑफर की जानकारी देंगे। इससे आपको हजारों रुपये की छूट का फायदा एक झटके में मिल सकता है। इस फोन में कई हाईटेक एआई स्पेक्स देखने को मिलते हैं।

Google Pixel 10 5G पर ऐसे उठाएं बंपर छूट का फायदा

शॉपिंग साइट अमेजन पर गूगल पिक्सल 10 5जी फोन को 13 फीसदी के डिस्काउंट के साथ उतारा गया है। ऐसे में इसका असली दाम 79999 रुपये रखा गया है। मगर ऑफर के तहत इसे 69898 रुपये में ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इसके साथ इस मोबाइल पर कैशबैक, बैंक ऑफर्स और पार्टनर डील्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

Photo Credit: Amazon

वहीं, अमेजन के मुताबिक, इस फोन पर ग्राहकों को 44050 रुपये तक का फायदा मिल सकता है। मगर इसके लिए कस्टमर्स को एक्सचेंज ऑफर का लाभ लेना होगा। एक्सचेंज ऑफर के तहत इसे खरीदने पर सिर्फ 25848 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, सबसे पहले यूजर्स को अमेजन पर अपने इलाके का पिनकोड दर्ज करके इस ऑफर की जांच करनी होगी। अगर ऑफर उपलब्ध रहता है, तो मांगी गई जानकारी देने के साथ एक अच्छी कंडीशन का स्मार्टफोन भी अमेजन को जमा करना होगा। सभी नियमों और शर्तों को पूरा करना होगा।

स्पेक्सगूगल पिक्सल 10 5जी
चिपसेटटेंसर जी5
रैम-स्टोरेज12GB-256GB 
डिस्प्ले6.3 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी4970mAh
चार्जर30W
रियर कैमरा48MP+13MP+10.8MP
सेल्फी कैमरा10.5MP

गूगल पिक्सल 10 5जी में एआई समेत मिलती हैं कई धांसू खूबियां

वहीं, गूगल पिक्सल 10 5जी फ्लैगशिप स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें, तो इसमें जेमिनी एआई इंटीग्रेशन के साथ कई धाकड़ स्पेक्स मिलते हैं। इसमें टेंसर जी5 चिपसेट, 6.3 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले, 120Hz की रिफ्रेश रेट दी गई है। इसमें 4970mAh की बैटरी और 30W का वायर्ड चार्जर दिया गया है। रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल शामिल किया गया है, जिसमें 48MP का मेन कैमरा, 13MP का अल्ट्रावाइड और 10.8MP का टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए 10.5MP का फ्रंट लेंस जोड़ा गया है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है।  DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे  DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026

Redmi Note 15 SE 5G

मार्च 28, 2026

iQOO Z11

मार्च 27, 2026

Samsung Galaxy A57 5G

मार्च 27, 2026