---Advertisement---

Google Pixel 10 Pro का कैमरा कॉन्फिगरेशन जानकर खिल उठेगा फैन्स का चेहरा, लीक में डिजाइन, संभावित प्राइस और लॉन्च डेट का खुलासा

Google Pixel 10 Pro: अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन गूगल पिक्सल 10 प्रो की लेटेस्ट लीक में सभी जानकारियां सामने आ गई हैं। इसकी कैमरा खूबियां जानकर फैन्स का चेहरा खुशी से चमक सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 12, 2025 5:07 अपराह्न

Google Pixel 10 Pro
Follow Us
---Advertisement---

Google Pixel 10 Pro: फ्लैगशिप फोन सेगमेंट में गूगल पिक्सल 10 प्रो स्मार्टफोन का भी लोगों को इंतजार है। क्या आप गूगल पिक्सल के फैन हैं? अगर हां, तो आप इस आर्टिकल को मिस नहीं कर सकते हैं। दरअसल, ताजा लीक्स में अपकमिंग स्मार्टफोन गूगल पिक्सल 10 प्रो की कैमरा खूबियों का खुलासा हुआ है। लीक कैमरा कॉन्फिगरेशन किसी को भी अपना दीवाना बना सकती हैं।

Google Pixel 10 Pro Price in India

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग प्रीमियम स्मार्टफोन गूगल पिक्सल 10 प्रो का दाम 1 लाख रुपये के करीब रह सकता है। रिपोर्ट्स की मानें, तो गूगल पिक्सल 10 प्रो की इंडिया में कीमत 99999 रुपये रहने की संभावना है।

Google Pixel 10 Pro Launch Date in India

इंटरनेट पर चल रहीं रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल पिक्सल 10 प्रो की इंडिया में लॉन्च डेट 20 अगस्त 2025 बताई जा रही है। मगर अभी गूगल की तरफ से कुछ भी फाइनल नहीं किया गया है।

Photo Credit: Google, गूगल पिक्सल 10 प्रो की संभावित फोटो

गूगल पिक्सल 10 प्रो की धमाकेदार कैमरा स्पेसिफिकेशन्स

हालिया लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google Pixel 10 Pro के बैक पैनल पर तीन कैमरे देखने को मिल सकते हैं। इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 10.8MP का टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता है। टेलीफोटो लेंस में 5 गुना ऑप्टिकल जूम की सुविधा दी जा सकती है। वहीं, आगे की ओर 32MP का सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है।

स्पेक्सगूगल पिक्सल 10 प्रो की लीक खूबियां
चिपसेटTensor G5
ओएसएंड्रॉयड 16
रिफ्रेश रेट144Hz
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.31 इंच
बैटरी4970mAh
चार्जर45W
रियर कैमरा48MP+12MP+10.8MP
फ्रंट कैमरा32MP

गूगल पिक्सल 10 प्रो में मिल सकती है 144Hz की रिफ्रेश रेट

सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन Google Pixel 10 Pro के बैक पैनल पर गोली के डिजाइन का सेंसर आइलैंड देखने को मिल सकता है। इसमें Tensor G5 चिपसेट और एंड्रॉयड 16 ओएस का सपोर्ट मिल सकता है। 6.31 इंच की डिस्प्ले के साथ 144Hz की रिफ्रेश रेट शामिल की जा सकती है। 4970mAh की बैटरी के साथ 45W का वायर्ड चार्जर आने की आशंका है। अभी तक गूगल कंपनी ने इस बारे में कुछ भी आधिकारिक नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026