---Advertisement---

Google Pixel 10 Pro Fold: क्या AI पावर्ड फीचर्स बनाएंगे अपकमिंग फोल्डेबल फोन को बादशाह? लॉन्च से पहले लीक हुए बैटरी और कैमरा स्पेक्स

Google Pixel 10 Pro Fold: अपकमिंग गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड फोन में AI पावर्ड फीचर्स धूम मचा सकते हैं। इस फोन को 21 अगस्त 2025 को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में इसकी बैटरी और कैमरा स्पेक्स लीक हुए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 29, 2025 5:39 अपराह्न

Google Pixel 10 Pro Fold
Follow Us
---Advertisement---

Google Pixel 10 Pro Fold: पावरफुल फीचर्स और शानदार सेफ्टी के साथ आने वाले गूगल पिक्सल स्मार्टफोन भारत में काफी लोकप्रिय हैं। ऐसे में गूगल अपनी पिक्सल 10 सीरीज को अगले महीने आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने वाली है। मगर अभी पिक्सल 10 सीरीज आने में कुछ समय बाकी है। फिर भी अपकमिंग गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड की इंटरनेट पर जोरो से चर्चा चल रही है। गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड अपनी यूनिक खूबियों के दम पर मार्केट में पहले से मौजूद Samsung, Vivo और Motorola के फोल्डेबल फोन को कड़ी चुनौती मिल सकती है।

Google Pixel 10 Pro Fold Release Date

टेक दिग्गज ने आधिकारिक तौर पर बाताया है कि गूगल पिक्सल 10 प्रो फोन को 21 अगस्त 2025 को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में संभावना है कि गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड की रिलीज डेट भी 21 अगस्त रह सकती है।

Photo Credit: Google

Google Pixel 10 Pro Fold Price in India

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड की इंडिया में कीमत 1.50 लाख रुपये से ज्यादा रह सकती है। वहीं, कई अन्य खबरों में बताया जा रहा है कि गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड का दाम 1.70 लाख रुपये से स्टार्ट हो सकता है।

गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड में गर्दा उड़ाएंगे AI पावर्ड फीचर्स

सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में दावा किया गया है कि आगामी Google Pixel 10 Pro Fold स्मार्टफोन में यूनिक AI पावर्ड फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं। इसमें एडवांस सर्कल टू सर्च फीचर, एआई रियल टाइम कॉल ट्रांसलेशन, एआई स्क्रीन ट्रांसलेशन, एआई टेक्स्ट टू वीडियो, एआई फोटो एन्हान्स्ड समेत कई धाकड़ खूबियां देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड फोन सैमसंग और वीवो के हालिया फोल्डेबल फोन को टक्कर दे सकता है।

स्पेक्सगूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड की संभावित खूबियां
चिपसेटTensor G5 
रैम-स्टोरेज16GB-512GB
डिस्प्ले6.5 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी5000mAh
रियर कैमरा48MP+48MP+10MP
सेल्फी कैमरा20MP

गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड की लीक बैटरी और कैमरा स्पेक्स डिटेल

लीक्स के मुताबिक, आगामी Google Pixel 10 Pro Fold फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 35W का वायर्ड और 15W का वायरलेस चार्जर मिल सकता है। वहीं, इसके रियर में 48MP का मेन कैमरा, 48MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 10MP का टेलीफोटो सेंसर आने की संभावना है। इसके फ्रंट में 20MP का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट शूटर लेंस आने की उम्मीद है। मगर अभी तक गूगल ने किसी भी फीचर की कोई पुष्टि नहीं की है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026