---Advertisement---

Google Pixel 10 Pro: खत्म हुआ लंबा इंतजार, 21 अगस्त को लॉन्च होगा धाकड़ स्मार्टफोन; नए कैमरा आइलैंड समेत मिलेंगे ये स्पेशल अपग्रेड्स

Google Pixel 10 Pro: गूगल पिक्सल 10 स्मार्टफोन सीरीज की आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान हो गया है। इसके प्रो वेरिएंट में नए कैमरा आइलैंड के साथ कई धाकड़ और एडवांस फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 22, 2025 5:43 अपराह्न

Google Pixel 10 Pro
Follow Us
---Advertisement---

Google Pixel 10 Pro: आपका लंबा इंतजार बस 1 महीने बाद खत्म हो जाएगा। जी हां, गूगल अपनी फेमस पिक्सल स्मार्टफोन सीरीज को अगस्त 2025 में लॉन्च करने वाला है। गूगल ने इसकी ऑफिशियल पुष्टि कर दी है। कंपनी ने अपनी साइट पर अपकमिंग गूगल पिक्सल 10 प्रो स्मार्टफोन को प्रदर्शित करते हुए कई खास जानकारियां शेयर की हैं। ऐसे में इंटरनेट पर कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल पिक्सल 10 प्रो स्मार्टफोन में काफी खास बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसका डिजाइन आते ही लोगों के दिलों पर राज कर सकता है।

Google Pixel 10 Pro Release Date in India

टेक दिग्गज गूगल के मुताबिक, गूगल पिक्सल 10 प्रो की इंडिया में रिलीज डेट 21 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। ऐसे में बस एक महीने का वक्त रह गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल इवेंट में पिक्सल 10 स्मार्टफोन सीरीज के अलावा कई गूगल डिवाइस को मार्केट में उतारा जा सकता है।

https://twitter.com/GoogleIndia/status/1947599287996830189

Google Pixel 10 Pro Price in India

लॉन्च से पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आगामी गूगल पिक्सल 10 प्रो स्मार्टफोन फ्लैगशिप सेगमेंट में धमाल मचा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल पिक्सल 10 प्रो की इंडिया में कीमत 99000 रुपये से स्टार्ट होने की आशंका है।

गूगल पिक्सल 10 प्रो को खास बनाएगा नया कैमरा आइलैंड

आपको बता दें कि टेक कंपनी गूगल ने आधिकारिक तौर पर अपनी वेबसाइट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में Google Pixel 10 Pro को दिखाया गया है। वीडियो के आधार पर माना जा रहा है कि फोन मेकर गूगल पिक्सल 10 प्रो स्मार्टफोन में नया कैमरा आइलैंड देगी। इस फीचर के जरिए यूजर्स आसानी से मोबाइल के ऐप्स के साथ इंटरैक्शन कर सकेंगे। साथ ही फोन की कई तरह की नोटिफिकेशन को सुगम तरीके से मैनेज करने में सक्षम हो सकते हैं। साथ ही रियर पैनल पर शाइनी बेजल्स और राउंडेड एजेस देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में फोन का बैक साइड डिजाइन काफी दमदार लग रहा है।

स्पेक्सगूगल पिक्सल 10 प्रो की लीक खूबियां
चिपसेटTensor G5
रैम-स्टोरेज16GB-512GB
डिस्प्ले6.5 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी4800mAh
चार्जर25W
रियर कैमरा48MP+12MP+11MP
सेल्फी कैमरा16MP

गूगल पिक्सल 10 प्रो में मिल सकती हैं ये खास खूबियां

लेटेस्ट लीक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अपकमिंग Google Pixel 10 Pro स्मार्टफोन में सबसे बड़ा बदलाव फोन के तीसरे कैमरे में मिल सकता है। इस प्रीमियम फोन में 48MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 11MP का टेलीफोटो कैमरा आने की संभावना है। वहीं, फ्रंट में 16MP का सेल्फी सेंसर वाइड एंगल लेंस के साथ एंट्री ले सकता है। इसमें Tensor G5 चिपसेट के साथ एंड्रॉयड 15 ओएस का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में 16GB रैम के साथ 512GB की इंटरनल स्टोरेज क्षमता दी जा सकती है। इसमें 4800mAh की बैटरी के साथ 25W का वायर्ड फास्ट चार्जर दिया जा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026