---Advertisement---

Google Pixel 10 Pro XL: गूगल का सबसे पावरफुल और महंगा एडवांस AI स्मार्टफोन हुआ सस्ता, 124999 रुपए नहीं सिर्फ 72699 में खरीदने का मौका

Google Pixel 10 Pro XL: ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट सेल पर गूगल पिक्सल 10 प्रो एक्सएल स्मार्टफोन सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। इस फोन को 124999 रुपए की जगह 72699 रुपए में खरीद सकते हैं। गूगल का ये फोन भारत में 20 अगस्त 2025 को लॉन्च हुआ था।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 10, 2025 3:15 अपराह्न

Google Pixel 10 Pro XL
Follow Us
---Advertisement---

Google Pixel 10 Pro XL: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में गिने जाने वाली गूगल ने अभी हालहि में 20 अगस्त 2025 को गूगल पिक्सल 10 प्रो एक्सएल फोन लॉन्च किया था। ये कंपनी का अब तक का सबसे पावरफुल और एडवांस लेवल के एआई से लैस मोबाइल है। लेकिन अब इसे सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट सेल पर ये फोन 124999 रुपए की जगह 72699 रुपए में मिल रहा है। यहां पर ग्राहक के पूरे 52300 रुपए बचेंगे। लेकिन इसके लिए यूजर को कंपनी की सभी टर्म और कंडीशन को पूरा करना पड़ेगा।

Google Pixel 10 Pro XL स्मार्टफोन की कीमत और फ्लिपकार्ट सेल ऑफर

गूगल पिक्सल 10 प्रो एक्सएल स्मार्टफोन पर फ्लिपकार्ट कोई डिस्काउंट तो नहीं दे रहा है। लेकिन इस 256 GB स्टोरेज और 16 GB रैम वाले फोन पर 52300 रुपए का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। लेकिन इसके लिए ग्राहक को सभी कंपनी की सभी टर्म और कंडीशन को पूरा करना पड़ेगा।

पिक्चर क्रेडिट: फ्लिपकार्ट सेल

इस एक्सचेंज ऑफर के बाद ये 124999 रुपए की जगह 72699 रुपए में खरीद सकते हैं। एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड से पैमेंट करके ग्राहक 10000 की बचत कर सकते हैं। वहीं, एक्सिस और एसबीआई के कार्ड से पेमेंट करके 5 फीसदी की बचत कर सकते हैं। बजट कम होने पर 5209 रुपए का नो कोस्ट ईएमआई ऑफर भी मिल रहा है।

गूगल पिक्सल 10 प्रो एक्सएल फोन की डिटेल

गूगल पिक्सल 10 प्रो एक्सएल फोन में कंपनी ने अपना सबसे पावरफुल Google Tensor G5 प्रोसेसर दिया है। इसमें गूगल जेमिनी को ऑप्टिमाइज़ किया गया है। फोन में 6.8 इंच की Quad HD+ डिस्पले मिलती है। इसकी स्क्रीन में 3,300-निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। ये धूप में बहुत अच्छे से काम करती है। वहीं, सुपर स्मूथ स्क्रॉलिंग और ऐप्स के बीच स्विचिंग के लिए 120Hz तक का रिफ्रेश रेट भी दिया गया है। गूगल पिक्सेल 10 प्रो XL की बैटरी पर नजर डालें को इस फोन को एक्सट्रीम बैटरी सेवर के जरिए 100 घंटे तक चलाया जा सकता है। इसका फास्ट चार्जर 30 मिनट में 70% तक फोन को चार्ज कर देता है। फोटो और वीडियो ग्राफी के लिए इसमें 48MP, 48MP , 48MP और 42MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें मौजूद एआई की मदद से हाई क्वालिटी की वीडियो और फोटो को क्लिक किया जा सकता है। गूगल के इस फोन में 100x तक का ज़ूम मिलता है। वहीं, 8K क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। इस फोन के कैमरे से 100x प्रो रेज़ोल्यूशन ज़ूम और 10x ऑप्टिकल इमेज क्वालिटी के साथ फोटो खींचा जा सकता है। इसमें स्क्रीन शेयर करने का भी विकल्प मिलता है। फोन में मौजूद मैजिक क्यू से कोई भी जानकारी जुटा सकते हैं।

फीचर Google Pixel 10 Pro XL
स्टोरेज16 GB रैम 256 GB स्टोरेज मिलती है।
डिस्प्ले6.8 इंच की Quad HD+ डिस्प्ले दी गई है।
कैमरा48MP, 48MP, 48MP और 42MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी5200 mAh बैटरी से लैस है।
प्रोसेसरTensor G5 प्रोसेसर पर चलता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 पर ऑपरेट करता है।

Google Pixel 10 Pro XL का मुकाबला Samsung Galaxy S25 Ultra से है। अगर आप किसी पावरफुल प्रीमियम स्मार्टफोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो इससे अच्छा कोई दूसरा विकल्प नहीं मिलेगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026