---Advertisement---

Google Pixel 10: Tensor G5 चिपसेट के साथ गर्दा उड़ाएंगे ये AI पावर्ड फीचर्स, क्या एंड्रॉयड 16 OS के साथ लेगा ग्रैंड एंट्री?

Google Pixel 10: अपकमिंग प्रीमियम गूगल पिक्सल 10 फोन में Tensor G5 चिपसेट आने की चर्चा है। इस फोन में AI पावर्ड फीचर्स एंड्रॉयड 16 OS आते ही धूम मचा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 25, 2025 3:47 अपराह्न

Google Pixel 10
Follow Us
---Advertisement---

Google Pixel 10: अभी कुछ वक्त पहले ही गूगल ने पिक्सल 9ए स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। मगर गूगल पिक्सल 10 की चर्चा उससे पहले ही शुरू हो गई थी। ऐसे में अब इसका काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। आगामी गूगल पिक्सल 10 प्रीमियम कैटेगरी में स्वैग के साथ धमाल मचा सकता है। यह तो आप जानते ही होंगे कि गूगल के स्मार्टफोन में एप्पल की तरह ही काफी सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। यही वजह है बहुत सारे लोग पिक्सल स्मार्टफोन सीरीज को पसंद करते हैं।

गूगल पिक्सल 10 में धमाका मचाएंगे AI पावर्ड फीचर्स

‘NDTV’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अपकमिंग Google Pixel 10 में Tensor G5 चिपसेट को शामिल किया जाएगा। ऐसे में साफ है कि इस तगड़े फोन में काफी दमदार स्पीड और परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है। Tensor G5 चिपसेट के साथ इसमें कई AI पावर्ड फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। इसमें गूगल लाइव कॉल ट्रांसलेशन, AI मैजिक इरेजर, AI फोटो एंड वीडियो कटर और गूगल जेमिनी का एडवांस वर्जन दिया जा सकता है। इसके साथ ही यह फोन एंड्रॉयड 16 ओएस को सपोर्ट कर सकता है। इसमें इनबिल्ट एंड्रॉयड 16 ओएस की खूबियां मिल सकती हैं।

Google Pixel 10 Leaks

रिपोर्ट के अनुसार, आगामी गूगल पिक्सल 10 फोन में 6.3 इंच की आलीशान डिस्प्ले के साथ बेहतरीन रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकती है। गूगल पिक्सल 10 की लीक्स के मुताबिक, इस फोन में 4700mAh की बैटरी के साथ 45W का फास्ट चार्जर आने की संभावना है। वहीं, रियर पैनल पर 48MP का प्राइमरी कैमरा, 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। फ्रंट में 10.5MP का सेल्फी कैमरा धूम मचा सकता है।

स्पेक्सगूगल पिक्सल 10 की लीक खूबियां
चिपसेटTensor G5
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.3 इंच
बैटरी4700mAh
रियर कैमरा48MP+13MP
सेल्फी कैमरा10.5MP

Google Pixel 10 Price in India

रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल पिक्सल 10 का दाम प्रीमियम कैटेगरी में हो सकता है। गूगल पिक्सल 10 की इंडिया में कीमत 80 से 85000 रुपये के करीब रह सकती है।

Google Pixel 10 Release Date

रिपोर्ट की मानें, तो गूगल पिक्सल 10 की रिलीज डेट अगस्त 2025 हो सकती है। फिलहाल गूगल ने इस बारे में कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026

Foldable iPhone Ultra 

जुलाई 10, 2026

Oppo Find N7

जुलाई 10, 2026

Vivo T5 Lite 5G

जुलाई 10, 2026