DNP India Hindi

Google Pixel 10a: तैयार रखिए बजट, इस दिन लॉन्च होगा गूगल का सबसे शक्तिशाली फोन, बैटरी और चार्जिंग को लेकर सामने आई चौंकाने वाली डिटेल

Google Pixel 10a

Photo Credit: Google

Google Pixel 10a: गूगल अपनी पॉपुलर पिक्सल फोन सीरीज में नया मॉडल लाने की तैयारी कर रहा है। गूगल पिक्सल 10ए मोबाइल में बेहतर बैटरी एफिशियंसी और परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है। फोन मेकर ने इसकी लॉन्च की डिटेल औपचारिक कर दी है। ऐसे में अब लोगों को इसकी कीमत की जानकारी का इंतजार है। इंटरनेट पर बहुत सारे यूजर्स इसकी चिपसेट समेत कई अन्य खूबियों को खोज रहे हैं। साथ ही इसकी एआई स्पेक्स पर भी काफी छानबीन देखने को मिल रही है।

Google Pixel 10a में मिलेंगे कई खास फीचर्स

कई ताजा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि गूगल पिक्सल 10ए फोन में टेंसर जी4 चिपसेट के साथ नया ऑपरेटिंग सिस्टम देखने को मिल सकता है। ऐसे में भले ही प्रोसेसर समान रहने की संभावना है। मगर इसकी परफॉर्मेंस में काफी बड़ा सुधार होने की आशंका है। साथ ही सेफ्टी के लिए एम2 चिप को भी लाया जा सकता है। ऐसे में यह फोन बढ़िया सेफ्टी और क्षमता के साथ दस्तक दे सकता है। इसमें डिस्प्ले स्कैनर और आईपी68 की रेटिंग को शामिल करने की योजना है।

गूगल पिक्सल 10ए में कैसी होगी बैटरी और चार्जिंग

इंटरनेट पर गूगल पिक्सल 10ए फोन को लेकर बताया जा रहा है कि इसमें 5100mAh की बैटरी के साथ 45W का वायर्ड चार्जर आ सकता है। साथ ही 7.5W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसमें 6.3 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास 7आई का प्रोटेक्शन शामिल करने की योजना है। वहीं, बैक पैनल पर 48एमपी का प्राइमरी कैमरा, 13एमपी का अल्ट्रावाइड सेंसर और 13एमपी का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की सुविधा देखने को मिल सकती है। साथ ही एआई इमेजिंग फीचर आने का अनुमान है। कंपनी इसमें 7 साल तक का ओएस और सेफ्टी अपडेट दे सकती है। टेक कंपनी इसमें जेमिनी का एडवांस वर्जन समेत कई एआई फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

लॉन्च और अनुमानित प्राइस डिटेल

फोन मेकर ने बताया है कि गूगल पिक्सल 10ए मोबाइल को 18 फरवरी 2026 को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका संभावित प्राइस 49999 से 59999 रुपये के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसकी कीमत की जानकारी को आधिकारिक नहीं किया है।

Exit mobile version