Google Pixel 10a: सभी पिक्सल फोन के प्रेमियों का इंतजार बुधवार को खत्म हो गया। गूगल ने 10 फोन सीरीज में अपना नया मॉडल इंडिया में लॉन्च कर दिया है। ऐसे में कंपनी ने लॉन्च के साथ ही इस पर कई शानदार डील्स को उतार कर दिया है। अगर आप होली 2026 से पहले किसी प्रीमियम मोबाइल को अपना बनाना चाहते हैं, तो गूगल पिक्सल 10ए फोन एक सही विकल्प साबित हो सकता है। टेक कंपनी ने इसमें आलीशान एआई खूबियों को शामिल किया है।
Google Pixel 10a पर मिल रहे ये ऑफर, इस दिन से स्टार्ट होगी सेल
अमेरिकी टेक कंपनी के मुताबिक, गूगल पिक्सल 10ए मोबाइल को 49999 रुपये के प्राइस पर भारत में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बताया है कि इस फोन पर 13003 रुपये तक की छूट ले सकते हैं। इसमें 7003 रुपये तक नो कॉस्ट ईएमआई सेविंग्स, 3000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं। यह फोन फ्लिपकार्ट और गूगल इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है। इंडिया में इसकी पहली सेल 6 मार्च से शुरू होगी।
Hurry! Pre-order your Google #Pixel10a.
⚡Enjoy 30+ hours of battery life on a single charge*
📷Snap amazing pics with an incredible camera
💡Get ideas about what you see through live chats with Gemini**See video for more info & learn more: https://t.co/DDOk3kTiRI… pic.twitter.com/23uKbOaKy8
— Google India (@GoogleIndia) February 19, 2026
गूगल पिक्सल 10ए में जोड़े गए हैं पावरफुल एआई स्पेक्स
फोन मेकर के मुताबिक, गूगल पिक्सल 10ए मोबाइल में कई दमदार एआई स्पेक्स को जोड़ा गया है। इसमें एआई पावर्ड कैमरा कोच, एआई ऑटो बेस्ट टेक, एआई एडमी, जेमिनी एआई अस्सिटेंस, एआई पावर्ड एडिटिंग और रियल टाइम एआई सपोर्ट कई अन्य फीचर्स शामिल किए गए हैं। वहीं, कंपनी ने इसमें बेहतर क्षमता के साथ टेंसर जी4 चिपसेट को रखा गया है। कंपनी ने दावा किया है यह प्रोसेसर यूजर्स को बढ़िया स्पीड और परफॉर्मेंस प्रदान कर सकता है। ऐसे में गूगल ने अपने पिक्सल फोन में एआई इकोसिस्टम को मजबूत करने का काम किया है। गूगल का यह फोन हैंडसेट बेरी, फॉग, लैवेंडर और ऑब्सीडियन कलर के साथ उपलब्ध है।
गूगल ने इसमें 6.3 इंच की पीओएलईडी डिस्प्ले के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट को शामिल किया है। साथ ही गोरिल्ला ग्लास 7आई का प्रोटेक्शन मिलता है। यह फोन 8जीबी रैम के साथ 256जीबी की स्टोरेज और एंड्रॉयड 16 ओएस को जोड़ा गया है। यूजर्स को यह फोन 7 साल तक ओएस और सेफ्टी अपडेट देगा। इसमें 5100mAh की बैटरी और 30W वायर्ड चार्जर दिया गया है। वहीं, बैक पैनल पर 48एमपी का प्राइमरी कैमरा और 13एमपी का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है। फ्रंट में 13एमपी का सेल्फी सेंसर रखा गया है।
