---Advertisement---

Google Pixel 11 Pro XL स्मार्टफोन का प्रोसेसर- कैमरा कितना है फास्ट और यूनिक खरीदने से पहले जानें?

Google Pixel 11 Pro XL: गूगल पिक्सल 11 प्रो एक्सएल अभी हालहि में 12 अगस्त 2026 को लॉन्च हुआ है। इस फोन में कई हाईटेक फीचर्स हैं। जो वीडियो कंटेन्ट क्रिएटर्स के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। इसे खरीदने से पहले फीचर्स की ये सभी डिटेल्स जरुर जानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 18, 2026 5:10 अपराह्न

Google Pixel 11 Pro XL
Follow Us
---Advertisement---

Google Pixel 11 Pro XL :   गूगल ने अभी हालहि में 12 अगस्त 2026 को गूगल पिक्सल 11 सीरीज को पेश किया है। इसका सबसे महंगा और प्रीमियम फोन  गूगल पिक्सल 11 प्रो एक्सएल मॉडल है। इसमें कंपनी  प्रोसेसर से लेकर कैमरे  तक में ऐसे शानदार फीचर्स दे रही है जो गेमर्स और प्रोफेशनल फोटोग्राफी करने वालों के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं।  20 अगस्त 2026 से इसकी सेल शुरु हो रही है। अगर आप इस पावरफुल और प्रीमियम फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके फीचर्स के बारे में जानें।

Google Pixel 11 Pro XL  स्मार्टफोन का कैमरा 

गूगस पिक्सल 11 प्रो एक्सएल फोन में कंपनी ने 50 MP कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मेन कैमरा दिया है। वहीं, 48 MP का पेरिस्कोप लेंस 5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ मिल रहा है। वहीं, 48 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल रहा है। इसके साथ ही 42 MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें एडवांस जेमिनी एआई मिल रहा है। ये 120x Pro Zoom तक की सुविधा देता है। इसके नाइट मोड में 4.5x फ़ास्टर Night Sight की खूबी मिलती है। इस कैमरे से 8K@30fps क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसमें इन-बिल्ट टेलीप्रॉम्प्टर के साथ HiLight RGB लाइट जैसी खूबियां मिल रही हैं।  इस कैमरे से बिना हिले -डूले  क्रिस्टल क्लियर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की जा सकती है।

गगूल ने दिया प्रीमियम प्रोसेसर  

गूगल के इस प्रीमियम स्मार्टफोन में कंपनी Google Tensor G6 का प्रोसेसर दिया है। ये एडवांस एआई से लैस है। इस फोन से कम बैटरी की खपत पर हैवी गेमिंग और मल्टी टास्किंग काम किए जा सकते हैं। ये फोन को बेहद स्मूद और हाई स्पीड देता है।

गूगल पिक्सल 11 प्रो एक्सएल फोन की बैटरी और अन्य फीचर्स

Google Pixel 11 Pro XLस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.8-इंच की बड़ी Super Actua (LTPO OLED) डिस्प्ले मिलती है। ये तेज धूप में भी काम करती है।
स्क्रीन सेफ्टीस्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटक्शन मिल रही है।
बैटरी/ चार्जर5115 mAh की बैटरी के साथ 45W का सुपरफास्ट चार्जर मिल रहा है। वहीं, 25W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 17 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल रहा है।
 प्राइवेसी  सेफ्टीपर्सनल डेटा की सुरक्षा के लिए Titan M3की चिप मिल रही है।
सेफ्टी रेटिंगपानी और धूल से बचाने के लिए IP68 रेटिंग मिल रही है।
इमरजेंसी फी चर्सइमरजेंसी में क्रैश डिटेक्शन की सुविधा मिल रही है।

 

गूगल पिक्सल 11 प्रो एक्सएल स्मार्टफोन की कीमत

गूगल पिक्सल 11 प्रो एक्सएल स्मार्टफोन को कंपनी ने लगभग 1,34,999 रुपए से लेकर 1,49,999 रुपए की कीमत पर पेश किया है। इसमें 12GB, 16GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज  मिल रही है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

सितम्बर 7, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 5, 2026

iQOO 16

सितम्बर 4, 2026

iPhone Ultra

सितम्बर 4, 2026

Vivo T5 5G

सितम्बर 3, 2026

iPhone 18 Pro Max

सितम्बर 1, 2026