---Advertisement---

Google Pixel 11:अल्ट्रा लो-लाइट वीडियो और 100x AI असिस्टेड सुपर रेजोल्यूशन ज़ूम! लीक्स ने मचाई खलबली

Google Pixel 11: गूगल पिक्सल 11 सीरीज के बेस मॉडल को लेकर चर्चाएं बढ़ गई हैं। गूगल पिक्सल 11 स्मार्टफोन के संभावित फीचर्स और कीमत सामने आयी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 31, 2026 2:22 अपराह्न

Google Pixel 11
Follow Us
---Advertisement---

Google Pixel 11: गूगल पिक्सल साल 2026 में नई सरीज पेश कर सकता है। गूगल पिक्सल 11 सीरीज की लॉन्च डेट और फीचर्स को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसके बेस मॉडल्स के लीक्स ने यूजर्स का ध्यान खींचा है।  खबरों की मानें तो कंपनी इस फोन में अल्ट्रा लो-लाइट वीडियो और 100x AI असिस्टेड सुपर रेजोल्यूशन ज़ूम जैसे फीचर्स को दे सकती है। मोबाइल यूजर्स के लिए ये अच्छा विकल्प साबित होने वाला है।

Google Pixel 11 फोन में कैसे काम करेगा अल्ट्रा लो-लाइट वीडियो और 100x AI असिस्टेड सुपर रेजोल्यूशन ज़ूम?

गूगल पिक्सल 11 मॉडल में कंपनी कम रोशनी में फोटो खींचने के लिए अल्ट्रा लो-लाइट वीडियो का फीचर दे सकती है। रात के अंधेरे में भी एआई की मदद से क्लियर फोटो-वीडियो ली जा सकेगी। ऐसा करने में नेक्स्ट-जेन Tensor G6 चिपसेट मदद करेगा। रात के घनघोर अंधेरे में फोटोग्राफी करने वालों के लिए ये अच्छा विकल्प साबित होगा। वहीं, दूर की चीजों को क्रिस्टल क्लियर देखने के लिए कंपनी इसमें 100x AI असिस्टेड सुपर रेजोल्यूशन जूम दे सकती है। गूगल पिक्सल के इस फोन की खासियत ये होगी कि, इसकी तस्वीरों को जूम करने के बाद भी ये नहीं फटेगी और क्लियर दिखेंगी। एआई की मदद से फोन की दुनिया पूरी तरह से बदलने वाली है।

गूगल पिक्सल 11 के लीक अन्य स्पेसिफिकेशन

Google Pixel 11 स्पेसिफिकेशन
प्रोसेसरगूगल पिक्सल 11 को गेमिंग और हैवी फीचर्स के लिए डिजाइन किया जा रहा है। इसीलिए इसमें गूगल की अब तक की सबसे पावरफुल Google Tensor G6 प्रोसेसर मिलने की पूरी संभावना है। ये एआई से लेस होगा।
कनेक्टिविटी फीचर्सनो इंटरनेट या फिर स्लो नेटवर्क में 5 जी की स्पीड देने के लिए कंपनी MediaTek M90 का मॉडम दे सकती है।
कैमरा50MP का मेन कैमरे के साथ 48MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 48MP का लेंस जो 5x ऑप्टिकल ज़ूम से लेस टेलीफओटो लेंस मिल सकता है। 4K सिनेमैटिक ब्लर के साथ वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है।
डिस्प्ले3.4 इमंच की 120Hz OLED डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज धूप में भी दिखेगी।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 17 के ऑपरेटिंग सिस्टम से लेस हो सकता है।
बैटरी/ चार्जर5000mAh की बैटरी 45W का सुपरफास्ट चार्जर के साथ आ सकती है। इसमें Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी खबरें चल रही हैं।
सेफ्टी फीचर्सयूजर के डॉक्यूमेंट की सुरक्षा के लिए Titan M3 सिक्योरिटी चिप मिल सकती है। ऑन-डिवाइस AI प्राइवेसी का बिना इंटरनेट यूज किए काम किए जा सकेंगे। हैकर्स से बचाने के लिए एंटी-फ़िशिंग और थेफ्ट डिटेक्शन की खूबी मिल सकती है।

 

गूगल के अपकमिंग स्मार्टफोन की संभावित कीमत?

गूगल पिक्सल 11 अगस्त 2026 में लॉन्च हो सकता है। इसकी कीमत को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसे 85000 के आस-पास की संभावित कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Apple iPhone 18 Pro Max

मई 20, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 20, 2026

Samsung Galaxy S27

मई 20, 2026

Lenovo Legion Y70

मई 20, 2026

Google Gemini Omni AI

मई 20, 2026

Honor 600 Pro 5G

मई 19, 2026