---Advertisement---

Google Pixel 8 Series के Elon Musk क्यों हुए मुरीद?

Google Pixel 8 Series की एक्स के मालिक एलन मस्क ने जंकर तारीफ की है। उनका तारीफ से भरा ट्विट मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Avatar of Shikha Saxena

By: Shikha Saxena

Published: अक्टूबर 6, 2023 10:59 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Google Pixel 8 Series: गूगल ने 4 अक्टूबर को अपनी बेहद जबरदस्त सीरिज Google Pixel 8 Series को लॉन्च कर दिया है। इसमें Google Pixel 8 और Google Pixel 8 Pro जैसे दो मॉडल्स को उतारा गया है। इसके साथ ईयरबड्स और स्मार्ट वॉच जैसे शानदार गैजेट्स भी लॉन्च हुए हैं। इसके कैमरे में AI फीचर दिया गया है जो कि, फोटोग्राफी करने वालों के लिए बेहद खास साबित हो सकता है। स्पीड को बढ़ाते हुए कंपनी इसमें Android 14 का ऑपरेटिंग सिस्टम दे रही है।

Google Pixel 8 Series 4 अक्टूबर को हुई लॉन्च

इस सीरिज में ऐसे कई सारे शानदार फीचर्स हैं जिनकी तारीफ लोग करते नहीं थक रहे हैं। ये सीरिज Google Pixel 7 Series की अपग्रेड सीरिज है। जिसे नई खासियतों के साथ अब मार्केट में उतारा गया है। Google Pixel 8 की कीमत 75,999 रुपये है ,जबकि Google Pixel 8 Pro की कीमत 1,06,999 रुपये तक है। इस सीरिज को और भी ज्यादा मजबूती देने के लिए इसमें 7 साल तक की OS अपडेट, सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ फीचर्स अपडेट्स दिए गए हैं।

एलन मस्क ने Google Pixel 8 Series को बताया पिक्सल परफेक्ट

Google Pixel 8 Series को लॉन्च हुए अभी दो ही दिन हुए है। लेकिन X यानि की Twitter के मालिक एलन मस्क ने ट्विट करते हुए इसकी तारीफ की है औ इसे ‘Pixel Perfect’ लिखा बताया है। जिसे देखने के बाद उम्मीद लगाई जा सकता है कि, ये फोन कितना खास है।

Google Pixel 8 और Google Pixel 8 Pro के फीचर्स

फीचरGoogle Pixel 8 Google Pixel 8 Pro
डिस्प्ले8 में 6.2-इंच की Actua डिस्प्ले मिल रहा है।6.7 इंच Super Actua डिस्प्ले दी गई है।
प्रोसेसरTensor G3 चिपसेट का प्रोसेसर दिया गया है।Tensor G3 चिपसेट का प्रोसेसर दिया गया है।
बैटरी4575mAh की बैटरी दी गई है।5,050mAh की बैटरी दी गई है।
चार्जर30 W USB Type C और वायरलेस चार्जिंग फीचर दिया गया है।30 W USB Type C और वायरलेस चार्जिंग फीचर दिया गया है।
कैमराड्यूल कैमरा सेटअप में मेन कैमरा 50MP,12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा , फ्रंट में 10.5MP का कैमरा दिया गया है।ट्रिपल कैमरा सेटअप , 50MP का मेन कैमरा , 48MP का क्वाड फेज डिवीजन कैमरा , 48MP का टेलीफोटो कैमरा , 10.5MP का कैमरा दिया गया है।
खासियतIP68 वाटर और डस्ट प्रूफ जैसी खासियत दी गई है।IP68 वाटर और डस्ट प्रूफ जैसी खासियत दी गई है।
रैम12GB की रैम दी गई है।12GB की रैम दी गई है।
स्टोरेज256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 14 का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।Android 14 का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

iPhone 15 Pro Max की भी कर चुके हैं तारीफ

आपको बता दें, ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब मस्क इसकी तारीफ कर रहे हो, इससे पहले वो iPhone 15 Series के सबसे महंगे और प्रीमियम फोन iPhone 15 Pro Max को लेकर भी तारीफ करते हुए दिखे थे और इसे खरीदने की इच्छा जता चुके हैं।एलन मस्क के इस ट्विट पर लोगों की तरफ से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026

Leave a Comment