---Advertisement---

Google Search: नहीं खाना धोखा तो गूगल से ऐसे हटाएं अपनी निजी जानकारी! काम की हैं सभी टिप्स

Google Search: जब भी हमें किसी भी चीज को लेकर जानकारी हासिल करनी होती है तो हमारे जेहन में पॉपुलर सर्च इंजन गूगल का नाम उभरकर आता है और हमें अपनी जानकारी कुछ ही सेकंडों में मिल जाती है लेकिन कई बार क्या होता है कि कुछ ऐसी जानकारी होती है जो न चाहते हुए ...

Read more

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: अक्टूबर 8, 2023 8:08 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Google Search: जब भी हमें किसी भी चीज को लेकर जानकारी हासिल करनी होती है तो हमारे जेहन में पॉपुलर सर्च इंजन गूगल का नाम उभरकर आता है और हमें अपनी जानकारी कुछ ही सेकंडों में मिल जाती है लेकिन कई बार क्या होता है कि कुछ ऐसी जानकारी होती है जो न चाहते हुए भी गूगल पर चले जाती है और हमें उसे हटाने के लिए खूब मशक्कत करनी पड़ती है लेकिन बात बन नहीं पाती है और इसकी वजह से हम मुसीबत में भी आ जाते हैं। अगर आप अपने बारे में गूगल पर आई किसी भी जानकारी को हटाना चाहते हैं तो हम आपको इसी का पूरा तरीका स्टेप-बाय-स्टेप बताने वाले हैं।

क्या है Results About You

गूगल की तरफ से पेश किए जाने वाले इस फीचर की मदद से आप गूगल से अपनी किसी भी जानकारी को डिलीट कर सकते हैं। इस फीचर को गूगल की तरफ से धोखे या फ्रॉड़ से बचने के लिए लाया गया है। फिलहाल इस फीचर को यूएस यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है।

जानकारी हटाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

स्टेप-1- गूगल सपोर्ट पेज पर चले जाना है। इसके लिए Results About You गूगल पर सर्च करना होगा और आप यहां पहुंच जाएंगे।

स्टेप-2- इसके बाद Help वाले सेक्शन में दूसरे नंबर पर Report a Problem के नीचे
पर्सनल कॉन्टैंट और प्रोडक्ट पॉलिसीज रिमूवल रिक्वायरमेंट्स का ऑप्शन आएगा। जिस पर क्लिक कर देना है।

स्टेप-3- इसमें detailed removal request form खुलकर आ जाएगा। यहां आपके सामने जो पेज खुलकर आएगा। उसमें आपको अपनी प्रोब्लम को बताना होगा।

स्टेप-4- इस स्टेप में About this result का ऑप्शन दिखेगा और More का ऑप्शन दिखेगा। जिस पर क्लिक करना है।

स्टेप-5- यहां Remove result आएगा, इसके बाद It shows my personal contact info ये ऑप्शन आएगा। जिस पर क्लिक करना है।

स्टेप-6- इस स्टेप में Submit your request का ऑप्शन दिखाई देगा। जिस पर क्लिक करते ही ये प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

स्टेप-7- इसमें I’m done का ऑप्शन आएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026

Samsung Galaxy S26 FE

सितम्बर 21, 2026

Leave a Comment