---Advertisement---

GTA 6: आखिरकार सामने आ गई जीटीए 6 गेम की खास जानकारी, नए कैरेक्टर्स, मैप्स और कीमत का हुआ खुलासा

GTA 6: गेम के पक्के वाले शौकीन हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, जीटीए 6 की संभावित कीमत, मैप्स और कई सारे कैरेक्टर्स लीक में सामने आ गए हैं। साथ ही इसकी लॉन्च डेट भी आधिकारिक हो गई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 19, 2025 4:37 अपराह्न

GTA 6
Follow Us
---Advertisement---

GTA 6: अगर आप गेमिंग के शौकीन हैं, तो जीटीए 6 यानी आपने ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 का नाम तो सुना ही होगा। गेमर्स इस गेम का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। मगर अब जीटीए गेम प्रेमियों को खुशखबरी मिल गई है। दरअसल, रॉकस्टार गेम्स ने जीटीए 6 की लॉन्च डेट को आधिकारिक तौर पर बता दिया है। बीते कई दिनों से जीटीए 6 को लेकर कई तरह की अटकलें सामने आ चुकी हैं। रॉकस्टार गेम्स ने गेम प्ले, कैरेक्टर प्रोफाइल, मैप डिजाइन के साथ कई अन्य डिटेल भी सामने आई है।

GTA 6 Release Date

रॉकस्टार गेम्स ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बताया है कि जीटीए 6 की रिलीज डेट 26 मई 2026 रखी गई है। ऐसे में गेमर्स को फिलहाल थोड़ा इंतजार करना होगा।

Photo Credit: Rockstar Games

GTA 6 Price in India

आपको बता दें कि रॉकस्टार गेम्स ने अभी तक जीटीए 6 के दाम पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मगर रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीटीए 6 की इंडिया में कीमत 5999 रुपये होने की संभावना है। वहीं, इसके डीलक्स एडिशन का दाम 7299 रुपये तक जा सकती है। कलेक्टर एडिशन का प्राइस 10000 रुपये से अधिक रह सकता है।

जीटीए 6 के लिए आपको क्या-क्या जरूरतें पड़ सकती हैं?

अगर आप सोच रहे हैं कि GTA 6 गेम को एक साधारण लैपटॉप पर खेल सकते हैं, तो आप गलत हैं। इस धाकड़ गेम के लिए आपको एक दमदार हार्डवेयर लैपटॉप की जरूरत होगी। इसमें इंटेल कोर i7-8700K या AMD Ryzen 7 3700X प्रोसेसर चाहिए होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गेम के लिए 8GB रैम और 150GB की स्टोरेज चाहिए होगी। इसमें NVIDIA GeForce GTX 1080 Ti ग्राफिक्स कार्ड और विंडोज 10 या फिर विंडोज 11 का सपोर्ट होना जरूरी है।

जीटीए 6 का संभावित मैप्स और नए कैरेक्टर

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, GTA 6 गेम में वाइस सिटी को फिर से ला जा सकता है। साथ ही इसमें लिबर्टी सिटी के साथ कई अन्य क्षेत्रों को भी दिखाया जा सकता है। इस गेम को इस तरह से डिजाइन किया जा सकता है कि प्लेयर्स कई घंटों तक गेम में डूबे रहें। वहीं, इस गेम में मुख्य तौर पर जेसन और लूसिया नाम के 2 खिलाड़ी होंगे। जेसन लोकल ड्रग तस्करी में शामिल है। जबकि, लूसिया कुछ टाइम पहले ही जेल से रिहा हुई है। जीटीए 6 के आधिकारिक पेज पर अन्य साइड कैरेक्टरों को भी रिवील किया गया है। इसमें कैल हैम्पटन, बूबी आइक, ड्रेक्वान प्रीस्ट और राउल बतिस्ता शामिल है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026

Samsung Galaxy S26 FE

सितम्बर 21, 2026

OnePlus 13s

सितम्बर 19, 2026