---Advertisement---

Honor 90: लॉन्च से पहले इस फोन की रैम और स्टोरेज का हुआ खुलासा, ये फीचर्स बना सकते हैं खास!

Honor 90: इस फोन के साथ कंपनी लंबे समय बाद मार्केट में एंट्री करने वाली है। इसको 14 सितंबर को 12 बजकर 30 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा। इसे अमेजन के जरिये खरीदने के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। चलिए इसके बारे में जान लेते हैं।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: सितम्बर 12, 2023 12:25 अपराह्न

Honor 90
Follow Us
---Advertisement---

Honor 90: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Honor लंबे समय अंतराल के बाद भारत में वापसी कर रही है। इस बार कंपनी ग्राहकों के लिए किफायती दाम में दो गजब के फोन लेकर आने वाली है। जिनमें से एक Honor 90 है। इसकी लॉन्चिंग डेट और उपलब्धता के बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी दे दी गई है। यहां हम आपको इसी के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।

इस दिन होगी धांसू एंट्री

हाल ही में ऑनर इंडिया (Honor India) की तरफ से एक पोस्टर जारी करके इस फोन की लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया गया है। पोस्टर के मुताबिक ये हैंडसेट 14 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर ई-कॉमर्स साइट अमेजन के माध्यम से लॉन्च किया जाएगा। पोस्टर में फोन की रैम और स्टोरेज क्षमता का भी खुलासा किया गया है। इस डिवाइस में 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की सुविधा देखने को मिलेगी।

Honor 90 की ये बातें बना सकती है इसे खास

पोस्टर से साफ पता चलता है ऑनर इस फोन के 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भारतीय मार्केट में लॉन्च नहीं करने  वाली है। इसका टॉप वेरिएंट यहां 12GB+512GB स्टोरेज होगा। बता दें, ये फोन पहले से ही ग्लोबल स्तर मौजूद है तो इसके फीचर्स के बारे में भी सारी जानकारी उपलब्ध है। इसमें 120 हर्टज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले प्रदान की जाती है। फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर पर संचालित होता है। दिलचस्प बात है कि कंपनी इस डिवाइस को सेम प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम के साथ भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि आधिकारिक जानकारी 12 जीबी रैम वाले वेरिएंट की ही दी गई है।

फीचर्स Honor 90
रैम और स्टोरेज12GB+512GB स्टोरेज
डिस्प्ले6.7 इंच की एमोलेड, 120 हर्टज रिफ्रेश रेट
प्रोसेसरक्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1
बैटरी5000 एमएएच
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रॉइड 13

Honor 90 का कैमरा और बैटरी

डिवाइस को पावर समर्थन देने के लिए 66 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ 5000 एमएएच की क्षमता वाली बैटरी दी जाती है। फोन के रियर पैनल पर 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाता है। वहीं अन्य सेंसर्स के तौर 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। जो फोन वैश्विक स्तर मौजूद है उसमें कंपनी सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा ऑफर करती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026