---Advertisement---

iPhone 15 Pro Max से कितना अलग हो सकता है iPhone 16 Pro Max? यहां जानें

iPhone 16 Pro Max vs iPhone 15 Pro Max फोन के ये संभावित अंतर यहां जानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 9, 2024 1:35 अपराह्न

amazon sale
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 16 Pro Max vs iPhone 15 Pro Max: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी में शुमार Apple हर साल अपने बेहद हाईटेक सीरीज को लॉन्च करती है। इस साल भी सितंबर के महीने में एप्पल अपनी iPhone 16 Series लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज में iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max जैसे मॉडल्स लॉन्च हो सकते हैं। इस सीरीज का सबसे पावरफुल और महंगा फोन iPhone 16 Pro Max माना जा रहा है। साल 2023 में कंपनी की तरफ से iPhone 15 Series को लॉन्च किया गया था। इसका सबसे महंगा और हाईटेक फोन iPhone 15 Pro Max है।

iPhone 16 Pro Max और iPhone 15 Pro Max की तुलना

iPhone 16 Series के लॉन्च होने से पहले इसके लीक फीचर्स काफी चर्चा का विषय बने हुए है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी की AI है। एप्पल पहली बार अपने फोन में AI दे सकता है। ऐसे में लोगों के अंदर उत्सुकता जाग रही है कि, iPhone 15 Pro Max फोन से iPhone 16 Pro Max कितना अलग हो सकता है? आज हम आपको इन दोनों फोन के संभावित अंतरों के बारे में बताने जा रहे हैं।

iPhone 16 Pro Max और iPhone 15 Pro Max के संभावित अंतर

फीचरiPhone 16 Pro MaxiPhone 15 Pro Max
डिस्प्ले6.9 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है।6.7 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलती है।
प्रोसेसरA18 बायोनिक प्रोसेसर मिल सकता है।A17 बायोनिक प्रोसेसर मिलता है।
एक्शन बटनAction और Capture बटन मिल सकते हैं।Action बटन मिलता है।
चार्जरFast charging, MagSafe wireless charging
चार्जर मिल सकता है।
C टाइप चार्जर मिलता है।
कैमराTriple camera, 48 MP (Sensor-shift OIS, PDAF)
12 MP (Telephoto, Sensor-shift OIS) , Optical zoom: 5.0x
और 48 MP (Ultra-wide), ProRes, Cinematic mode जैसा कैमरा मिल सकता है।
48 मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस ,12 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा , 5x ऑप्टिकल जूम ,12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

सेफ्टीIP68 सेफ्टी रेटिंग पानी और धूल से बचा सकती है।धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 की रेटिंग मिलती है।
सिमeSIM मिल सकता है।eSIM मिल सकता है।
स्टोरेज256GB, 512GB और 1TB की स्टोरेज मिल सकती है।256GB, 512GB और 1TB की स्टोरेज मिलती है।
बॉडीTitanium बॉडी मिल सकती है।Titanium बॉडी मिलती है।

iPhone 16 Pro Max को लेकर कंपनी की तरफ से किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए अभी iPhone 15 Pro Max से इसकी तुलना संभावित है। कीमत की बात करें तो iPhone 16 Pro Max फोन iPhone 15 Pro Max से महंगा हो सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026