---Advertisement---

Xiaomi 17 Ultra फोन का सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर इंडियन्स के लिए कैसे बनेगा वरदान? जाने कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी में क्या होगा नया

Xiaomi 17 Ultra फोन के संभावित फीचर्स काफी चर्चाओं में बने हुए है। इस फोन को साल के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। ये फोन बिना मोबाइल नेटवर्क के चल सकता है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 19, 2025 1:17 अपराह्न

Xiaomi 17 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi 17 Ultra : चीनी कंपनी भारत में एक बेहद पावरफुल स्मार्टफोन बहुत जल्द पेश कर सकती है। इसका नाम शाओमी 17 अल्ट्रा है। खबरों की मानें तो ये 26 दिसंबर को लॉन्च हो सकता है। ये फोन 80 हजार के आस-पास की कीमत में पेश किया जा सकता है। खबरों की मानें तो इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 SoC का प्रोसेसर मिल सकता है। इसके साथ ही पावरफुल कैमरे के साथ सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर कंपनी दे सकती है। ये फीचर बिना मोबाइल नेटवर्क के ही फोन को चलाता है। अगर भारत में ये फोन इस खास खूबी के साथ पेश होता है तो यूजर्स को बड़े फायदे मिल सकते हैं। आपको बता दें, ये फोन शाओमी 17 सीरीज का मॉ़डल है। ये सीरीज Xiaomi 17, 17 Pro और 17 Pro Max के साथ पहले ही लॉन्च हो चुकी है। कंपनी अब इसका अल्ट्रा मॉडल लॉन्च करने जा रही है। पहले ये चीन फिर ग्लोबली पेश होगा।

Xiaomi 17 Ultra में मिल सकता है सैटेलाइट कनेक्टिविटी सपोर्ट

शाओमी 17 अल्ट्रा के संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी सपोर्ट मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो भारत सहित ग्लोबली बिना नेटवर्क के ही चलेगा। इस फीचर से फोन को नेटवर्क धरती पर नहीं बल्कि अंतरिक्ष में मौजूद सेटेलाइट से मिलता है।जिसकी वजह से जिन इलाकों में मोबाइल नेटवर्क नहीं आता हैं ये वहां पर भी बहुत अच्छे से काम करेगा। दूर-दराज के लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

शाओमी 17 अल्ट्रा फोन के संभावित, बैटरी, प्रोसेसर और कैमरा

शाओमी 17 अल्ट्रा फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 SoC जैसा मल्टी टास्किंग प्रोसेसर मिल सकता है। इसमें एंड्रॉइड 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। इसके साथ ही 16 GB रैम और 512 GB के साथ 1 TB स्टोरेज मिल सकती है। इसमें कंपनी 7,000mAh की बैटरी दे सकती है। इसके साथ ही 100W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जर मिल सकता है। शाओमी 17 अल्ट्रा में कंपनी 6.85 इंच की AMOLED LTPO डिस्प्ले दे सकती है। इसके साथ ही फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिन लोगों को फोटो और वीडियोग्राफी का शौक होता है। उनके लिए इसमें 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस , 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस , 50 मेगापिक्सल OmniVision OV50X मेन सेंसर और 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। खबरों की मानें तो इसमें एआई मिल सकता है।

शाओमी 17 अल्ट्रा की अनुमानित कीमत

शाओमी 17 अल्ट्रा की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इसे 82000 के आस-पास की कीमत पर पेश किया जा सकता है। इस फोन का मुकाबला, आईफोन 17 प्रो, गूगल पिक्सल 10 और सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा जैसे मॉडल से हो सकता है।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

AI Chatbot

फ़रवरी 4, 2026

Airtel vs Jio

फ़रवरी 4, 2026

Vivo X300 Max

फ़रवरी 4, 2026

Google Maps

फ़रवरी 4, 2026

Artificial Intelligence

फ़रवरी 4, 2026

India Semiconductor Mission 2.0

फ़रवरी 4, 2026