---Advertisement---

Xiaomi 17 Max का प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी देख भारतीय यूजर्स हुए एक्साइटेड, जानें कब हो सकता है लॉन्च?

Xiaomi 17 Max : शाओमी 17 मैक्स को अभी हालहि में चीन में पेश किया गया है। इसके फीचर्स देख यूजर्स काफी तारीफ कर रहे हैं। भारतीय यूजर्स को अभी इसका इंतजार करना पड़ेगा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 23, 2026 3:28 अपराह्न

Xiaomi 17 Max
Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi 17 Max: शाओमी ने अभी हालहि में 21 मई 2026 को अपना बेहद पावरफुल स्मार्टफोन  लॉन्च किया है। शाओमी 17 मैक्स सिर्फ चीन की मार्केट में ही उपलब्ध है।  इसका हाईटेक प्रोससर, बैटरी और कैमरा देखने के बाद भारतीय यूजर्स इसकी लॉन्चिग का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी  फोन से वीडियो बनाते हैं या फिर  मल्टीास्किंग काम करते हैं तो शाओमी के इस फोन का इंतजार कर सकते हैं। इसके फीचर्स बहुत ही हाईटेक हैं।

Xiaomi 17 Max की कीमत और भारत में कब हो सकता है लॉन्च

शाओमी 17 मैक्स को चीन में 12GB और 16GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज  वेरियंट में पेश किया गया है। इन 4 वेरियंट की कीमत 68000,72000, 76000 और 82000 के आस-पास है। भारत में ये लगभग इसी कीमत पर  साल 2026  तक पेश हो सकता है। क्योंकि कंपनी ने इस फोन को भारत सहित ग्लोबल मार्केट में उतारने की कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।  इसीलिए ये कहना मुश्किल है कि, ये फोन कब आएगा।

शाओमी 17 मैक्स का कैमरा, प्रोसेसर , बैटरी और अन्य पावरफुल फीचर्स

Xiaomi 17 Maxस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.9 इंच की TCL CSOT M10 OLED LTPO डिस्प्ले मिल रही है। ये तेज धूप में भी काम करती है।
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 5 का सुपरफास्ट प्रोसेसर मिल रहा है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
सेफ्टीफोन की सुरक्षा के लिए Dragon Crystal Glass 3.0 की प्रोटेक्शन और IP68 और IP69 रेटिंग मिल रही है। ये धूल और पानी से भी खराब नहीं होगा।
बैटरी/चार्जर8000mAh बैटरी के साथ 100W का सुपरफास्ट चार्जर और 50W की सुपर-फास्ट वायरलेस सपोर्ट मिल रहा है। वहीं, दूसरे डिवाइस को चार्ज करने के लिए 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
कैमरा200 MP का Samsung HP9 प्राइमरी सेंसर और OIS से लैस मेन कैमरा मिल रहा है। 50 का 3x ऑप्टिकल ज़ूम से लैस टोलीफोटो कैमरा मिल रहा है। 3x ऑप्टिकल ज़ूम का 102 डिग्री का फील्ड व्यू देने वाला 50 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल रहा है। वहीं, फ्रंट में 32MP का कैमरा मिल रहा है। इसके कैमरे की सबसे बड़ी खासियत Leica सेटअप है। जिससे क्लियर फोटो और वीडियो ली जा सकती है। इससे 8K@30fps और 4K@30/60fp क्वालिटी में वीडियो को बनाया जा सकता है। कैमरे में एडवांस एआई मिल रहा है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026

Foldable iPhone Ultra 

जुलाई 10, 2026

Oppo Find N7

जुलाई 10, 2026

Vivo T5 Lite 5G

जुलाई 10, 2026