---Advertisement---

Infinix GT 30 Pro 5G: 108MP का मेन कैमरा, धाकड़ प्रोसेसर के साथ आ रहा है असली गेमिंग फोन, क्या Realme GT 7 को देगा टक्कर?

Infinix GT 30 Pro 5G: इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो 5जी फोन में 108MP का मेन कैमरा धूम मचा सकता है। यह फोन क्या धाकड़ प्रोसेसर के साथ Realme GT 7 को टक्कर दे सकता है?

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 22, 2025 11:39 पूर्वाह्न

Infinix GT 30 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

Infinix GT 30 Pro 5G: गेमिंग स्मार्टफोन अब नया ट्रेंड बन गया है। जी हां, अब स्मार्टफोन में सिर्फ कैमरा, बैटरी या प्रोसेसर ही नहीं, बल्कि एआई फीचर्स के साथ गेमिंग खूबियों पर भी फोकस किया जा रहा है। इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो 5जी फोन गेमिंग फोन सेगमेंट में सनसनी मचाने आ रहा है। अगर आप किसी गेमिंग फोन का इंतजार कर रहे हैं, तो कुछ दिन इंतजार कर लीजिए। इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो 5जी फोन जल्द ही मार्केट में एंट्री ले सकता है। फोन मेकर इनफिनिक्स ने अपने अपकमिंग फोन को गेमिंग सेगमेंट का दमदार स्मार्टफोन बताया है।

इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो 5जी दे पाएगा Realme GT 7 को टक्कर?

फोन मेकर ने दावा किया है कि Infinix GT 30 Pro 5G में ऐसा धाकड़ गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा, जो पहले कभी किसी भी फोन में नहीं मिला होगा। ऐसे में फोन में गेमिंग करने वाले गेमर्स के बीच उत्साह काफी बढ़ गया है। कंपनी के मुताबिक, अपकमिंग फोन BGMI गेम में तहलका मचा सकता है। लीक के मानें, तो इनफिनिक्स के आगामी फोन में 108MP का मेन कैमरा दस्तक दे सकता है। वहीं. दूसरी तरफ, Realme GT 7 MediaTek Dimensity 9400 Plus प्रोसेसर के साथ एंट्री ले सकता है। इस फोन में 144Hz की रिफ्रेश रेट और बेहतर FPS रेट मिलने की उम्मीद है। Realme के फोन में 10000mAh की बैटरी आने की संभावना है।

इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो 5जी का प्रोसेसर

लीक खबरों की मानें, तो आगामी धाकड़ गेमिंग फोन इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो 5जी का प्रोसेसर काफी शानदार हो सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 8350 Ultimate चिपसेट आने की संभावना है।

स्पेक्सइनफिनिक्स जीटी 30 प्रो 5जी की लीक खूबियां
चिपसेटMediaTek Dimensity 8350 Ultimate
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
रिफ्रेश रेट144Hz
डिस्प्ले6.78 इंच
बैटरी5500mAh
रियर कैमरा108MP+8MP
सेल्फी कैमरा12MP

Infinix GT 30 Pro 5G AnTuTu Score

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो 5जी का अंतूतू स्कोर अभी तक बाहर नहीं आया है। मगर लीक खबरों की मानें, तो इसका बेंचमार्क अंतूतू स्कोर 900000 अंक होने की संभावना है।

Infinix GT 30 Pro 5G Price in India

अपकमिंग धाकड़ गेमिंग फोन का दाम इंटरनेट पर खूब सर्च किया जा रहा है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो 5जी को मिडरेंज कैटेगरी में लाया जा सकता है। ऐसे में इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो 5जी की इंडिया में कीमत 30000 रुपये के भीतर होने की उम्मीद है।

Infinix GT 30 Pro 5G Launch Date in India

कई लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो 5जी की इंडिया में लॉन्च डेट जून के आखिर में हो सकती है। मगर अभी तक फोन मेकर ने इसकी लॉन्च डेट की आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026