---Advertisement---

iPad Air 6 में मिल सकती है एम 3 चिपसेट, 12MP का फ्रंट कैमरा बनेगा इसकी सबसे बड़ी खासियत!

iPad Air 6: एप्पल वंडरलस्ट इवेंट के बाद अपना नया आईपैड एयर 6 पेश कर सकती है। इस आईपैड में नई चिपसेट के साथ बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है। इस डिवाइस को आईफोन 15 सीरीज के बाद उतारा जा सकता है। जानें क्या है इसकी खास डिटेल।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 12, 2023 9:00 पूर्वाह्न

iPad Air 6
Follow Us
---Advertisement---

iPad Air 6: भारत समेत पूरी दुनिया में एप्पल आईफोन 15 सीरीज का इंतजार किया जा रहा है। एप्पल वंडरलस्ट इवेंट 12 सितंबर को आयोजित होगा। ऐसे में कयास लगाएं जा रहे हैं कि इस इवेंट में आईफोन 15 सीरीज को दुनिया के सामने पेश किया जा सकता है। आपको बता दें कि खबरों में दावा किया जा रहा है कि इस इवेंट से इतर एप्पल अपने नए आईपैड एयर 6 (iPad Air 6) पर काम कर रही है। बताया जा रहा है कि नए आईपैड को इस साल तक लॉन्च किया जा सकता है।

iPad Air 6 में मिलेगी नई चिपसेट

खबरों में बताया जा रहा है कि एप्पल अपकमिंग आईपैड एयर 6 के बेस मॉडल को ही इस साल मार्केट में उतारेगी। इसके प्रो और मिनी वर्जन को अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। अपकमिंग आईपैड एयर 6 को अपडेट करके पेश किया जाएगा। कहा जा रहा है कि इसमें नए सॉफ्टवेयर के साथ नई चिपसेट दी जा सकती है। दावा किया जा रहा है कि एप्पल इस नए आईपैड एयर 6 में एम3 चिपसेट मिल सकती है। मार्केट में इसके कुछ खास फीचर्स लीक हुए हैं।

iPad Air 6 की अनुमानित खूबियां

बताया जा रहा है कि नए आईपैड एयर 6 में 14 इंच की हाई रेज्योलूशन स्क्रीन दी जा सकती है। कंपनी इसमें OLED  डिस्प्ले दे सकती है, जिससे इसका व्यूइंग एक्सपीरियंस काफी बेहतर हो जाएगा। इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। साथ ही इसके रियर में भी 12MP का कैमरा मिल सकता है। इसमें यूएसबी सी पोर्ट के साथ फास्ट चार्जर दिया जाएगा। इसमें 64GB की स्टोरेज ऑप्शन मिल सकता है। इसकी कीमत को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसे 599 डॉलर में लाया जाएगा। कहा जा रहा है कि एप्पल इसे अक्टूबर में लॉन्च कर सकती है। इस हिसाब से इस डिवाइस को आईफोन 15 सीरीज के बाद मार्केट में उतारा जाएगा। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026