---Advertisement---

iPhone 15 Plus vs iPhone 14 Plus: कौन सा प्रीमियम स्मार्टफोन है ज्यादा एडवांस फीचर्स से लैस, खरीदने से पहले जानें अंतर

iPhone 15 Plus vs iPhone 14 Plus: आईफोन 15 प्लस और आईफोन 14 प्लस फोन में से किसमें मिलते हैं दमदार स्पेक्स। अगर आप इन दिनों आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो एक बार इस खबर पर ध्यान दे सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ हो सकता है। जानें क्या है अंतर।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 15, 2023 9:00 पूर्वाह्न

iPhone 15 Plus vs iPhone 14 Plus
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 15 Plus vs iPhone 14 Plus: अगर आप आईफोन लवर्स हैं तो ये खबर आपके लिए ही लिखी गई है। आप जानते ही होंगे कि एप्पल ने 12 सितंबर को अपनी नई आईफोन 15 सीरीज लॉन्च की है। आईफोन 15 सीरीज में 4 मॉडलों को उतारा गया है। ऐसे में अगर आप इस सीरज को खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको एक बार इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। हम इस खबर में आईफोन 15 प्लस और आईफोन 14 प्लस (iPhone 15 Plus vs iPhone 14 Plus) के फीचर्स में अंतर कर रहे हैं। आप भी जानें क्या है इन दोनों फोन्स में अंतर।

iPhone 14 Plus की खूबियां

आईफोन 14 प्लस को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। इस फोन में 6.7 इंच की OLED स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसमें ए15 बायोनिक चिपसेट दी है। ये फोन आईओएस 16 ओएस पर काम करता है। फोन में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 60hz की रिफ्रेश रेट दी गई है। इस फोन में 4325mah की बैटरी के साथ 20वाट का फास्ट चार्जर दिया गया है। इसके रियर में 12MP + 12MP का डबल कैमरा सेटअप मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

iPhone 15 Plus के फीचर्स

आईफोन 15 प्लस वेरिएंट में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें 120hz की रिफ्रेश रेट आती है। इसमें डॉयनेमिक आइसलैंड फीचर भी है। इसमें कट आउट फ्रंट फेसिंग कैमरा और फेस आईडी दी गई है। इस फोन में आईओएस 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। कंपनी ने इसमें ए16 बायोनिक चिपसेट दी है। इस फोन में 48MP का मेन कैमरा और 12MP के दो कैमरा सेटअप दिए गए हैं। डिवाइश के फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसे ब्लू, पिंक, येलो, ग्रीन और ब्लैक रंग में खरीदा सकता है।

फीचर्सiPhone 14 PlusiPhone 15 Plus
प्रोसेसरए15 बायोनिकए16 बायोनिक
स्क्रीन6.7 इंच6.7 इंच
रिफ्रेश रेट60hz120hz
रियर कैमरा12MP + 12MP48MP+12MP+12MP
फ्रंट कैमरा12MP12MP

इस आर्टिकल में सिर्फ सूचना के लिए बताया गया है। किसी भी फोन को खरीदने से पहले उसके बारे में अच्छे से जान लें। साथ ही अपने बजट और अपनी पसंद का ध्यान रखें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026