---Advertisement---

iPhone 15 Pro Max vs Galaxy S23 Ultra: दोनों में से कौन सा फोन है ज्यादा मजबूत! देखें ड्रॉप टेस्ट में किसकी हुई जीत

iPhone 15 Pro Max vs Galaxy S23 Ultra: इस खबर में बताया गया है कि आईफोन 15 प्रो मैक्स और गैलेक्सी एस 23 अल्ट्रा में कौन सा फोन ज्यादा मजबूत है। हाल ही में इसको लेकर Phonebuff के द्वारा ड्रॉप टेस्ट का एक वीडियो साझा किया गया है।

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: अक्टूबर 2, 2023 10:51 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

iPhone 15 Pro Max vs Galaxy S23: स्मार्टफोन में प्रोसेसर किस दर्जे का दिया गया है। बैटरी कैसा परफॉर्मेंस करती है और कैमरा परफेक्ट है या नहीं। ये सारी चीजें बहुत मायने रखती हैं लेकिन एक फेक्टर और होता है जो यूजर्स के लिए बहुत जरूरी होता है और वो है फोन की मजबूती, हाल ही में लॉन्च हुई आईफोन 15 सीरीज के टॉप मॉडल की मजबूती की चर्चाएं खूब की जा रही हैं और साथ ही इसका कंपरेजिन गैलेक्सी S23 के साथ किया जा रहा है। ऐसे में Phonebuff नाम के एक यूट्यूब चैनल पर इन दोनों ही फोन्स की मजबूती चैक करने के लिए ड्रॉप टेस्ट का वीडियो साझा किया गया है। हम यहां बताने वाले हैं कि इस ड्रॉप टेस्ट में किसकी जीत होगी और कौन सा फोन मजबूती के मामले में मात खा जाएगा।

बैक के ड्रॉप टेस्ट में कौन भारी

यूट्यूबर Phonebuff के द्वारा दोनों ही फोन्स की मजबूती का ड्राप टेस्ट कई चरण में किया गया है। iPhone 15 Pro Max में मजबूती को सुनिश्चित करने के लिए टाइटेनियम बॉडी फ्रेम दिया गया है। पहली बार दोनों फोन्स के बैक पैनल का ड्रॉप टेस्ट किया जाता है। इसमें आईफोन प्रो मैक्स मॉडल सैमसंग के फोन की तुलना में ज्यादा टूटता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आईफोन के बैक पैनल पर लाइन्स आ जाती हैं लेकिन अल्ट्रा के रियर पैनल पर हल्की-हल्की किनारे पर खरोंच आती हैं।

राउंड 2 में किनारे से की गई टेस्टिंग

दूसरे राउंड में Phonebuff के द्वारा किनारे से गिराकर इन दोनों की मजबूती चैक की जाती है तो इसमें दोनों ही फोन्स के किनारों पर स्क्रैच देखे जाते हैं यानी इस मामले में कहा जा सकता है सैमसंग और एप्पल दोनों ही समान स्थिति में है।

फेसड्रॉप में कौन है ज्यादा मजबूत

अब बारी फोन को डिस्प्ले वाले साइड से चैक करने की आती है। जो कि सबसे जरूरी भी है। इस राउंड में दोनों फोन्स को डिस्प्ले वाले साइड से गिराया जाता है। जिसमें एप्पल के फोन की पूरी डिस्प्ले पर स्क्रैच आ जाते हैं। हालांकि, सैमसंग के डिस्प्ले पर एप्पल की तुलना कम स्क्रैच देखें जाते हैं। आईफोन में LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलती है जिसको कैरेमिक शील्ड ग्लास (Ceramic Shield glass) प्रोटेक्शन मिलता है। सैमसंग के फोन में WQHD+ Super AMOLED डिस्प्ले प्रदान की जाती है।

फाइनल ड्रॉप का रिजल्ट

अब बारी फाइनल टेस्ट की आती है और उसमें Phonebuff के द्वारा राउंड के हिसाब से दोनों को ही नंबर दिए गए हैं। पहले राउंड में एप्पल को 8 और सैमसंग को 10 प्वाइंट मिले हैं। दूसरे राउंड में आईफोन और सैमसंग को 10-10 प्वाइंट मिले हैं। तीसरे राउंड में एप्पल को 9 और सैमसंग के फोन 10 प्वाइंट मिले हैं। वहीं चौथे में 9 (एप्पल) और 10 (सैमसंग) मिले हैं। ओवरऑल प्वाइंटिंग में सैमसंग को 39 और एप्पल को 37 प्वाइंट मिले हैं।

ध्यान दें, ये खबर Phonebuff के एक यूट्यूब वीडियो के आधार पर लिखी गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment