---Advertisement---

iPhone 15 Pro के अल्ट्रा गोल्ड और ब्लैक एडिशन हुए लॉन्च, कीमत में खरीद लेंगे कार

iPhone 15 Pro: आईफोन 15 सीरीज के प्रो वेरिएंट में अल्ट्रा गोल्ड और ब्लैक एडिशन को लॉन्च कर दिया गया है। दुबई बेस्ड डिवाइस मेकर कंपनी केवियर ने इनका स्पेशल एडिशन पेश किया है। इसकी कीमत में आप एक अच्छी कार खरीद सकते हैं। जानें क्या है कीमत।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 17, 2023 12:28 अपराह्न

iPhone 15 Pro
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 15 Pro: एप्पल कंपनी ने 12 सितंबर को वंडरलस्ट इवेंट के दौरान आईफोन 15 सीरीज (iPhone 15 Pro) को दुनिया के सामने लॉन्च किया। इस सीरीज में एक से बढ़कर एक फीचर दिया। कंपनी ने इस सीरीज में 4 मॉडलों को पेश किया, इसमें आईफोन 15 बेस वेरिएंट, आईफोन 15 प्लस, आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स शामिल है। इसमें सबसे टॉप मॉडल प्रो मैक्स है, जिसकी शुरुआती कीमत 159900 रुपये से लेकर 199900 रुपये तक है। इनमें कोई भी गोल्ड कलर में नहीं आया है। ऐसे में अगर आपके पैसे हैं और आप आईफोन को गोल्ड के साथ खरीद सकते हैं तो दुबई बेस्ड डिवाइस मेकर कंपनी Caviar ने आईफोन को गोल्ड मॉडल्स को गोल्ड चेसिस के साथ लॉन्च किया है। इन डिवाइस को अल्ट्रा गोल्ड नाम दिया गया है।

आईफोन 15 प्रो अल्ट्रा गोल्ड वेरिएंट है जबरदस्त

आईफोन 15 प्रो के इस स्पेशल एडिशन की शुरुआती कीमत 615500 रुपये है। आईफोन 15 प्रो अल्ट्रा गोल्ड मॉडल को 8890 डॉलर (738673 रुपये) और 9890 डॉलर (821763 रुपये) के साथ उतारा है। वहीं, इसका आईफोन 15 प्रो मैक्स अल्ट्रा गोल्ड मॉडल 9670 डॉलर (803483 रुपये) और 10390 डॉलर (863308 रुपये) के साथ लाया गया है। कंपनी ने इसमें 18 कैरेट गोल्ड दिया है। फोन की बैक पर एप्पल का लोगो है।

आईफोन 15 का अल्ट्रा ब्लैक वर्जन

वहीं, आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स का अल्ट्रा ब्लैक वर्जन भी पेश किया गया है। इसके आईफोन 15 प्रो अल्ट्रा ब्लैक वर्जन की  कीमत 8060 से लेकर 9060 डॉलर तक है। साथ ही आईफोन 15 प्रो मैक्स अल्ट्रा ब्लैक वर्जन की कीमत 8840 से लेकर 9560 डॉलर तक है। इसमें 24 कैरेट गोल्ड के साथ एप्पल लोगो और टाइटेनियम और पीवीडी दी गई है।

आईफोन 15 के ये मॉडल्स भी हैं खास

Caviar ने इसके अलावा आईफोन 15 प्रो और मैक्स के टाइटन ब्लैक मॉडल की कीमत 7410 डॉलर, स्टेरी नाइट और डार्क रेड वर्जन की कीमत 7340 डॉलर रखी गई हैं। कंपनी ने बताया है कि इसकी केवल 99 यूनिट ही तैयार की गई है, जो कि सेलिब्रिटीज, स्पोर्ट्समैन, पॉलिटीशिन्स और एलीट क्लास के लिए तैयार की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026