---Advertisement---

Lamborghini स्पोर्ट्स कार वाले कलर के साथ रिवील हुआ iPhone 15, खूबियां जानकर हिल जाएगी पैरों के नीचे की जमीन!

iPhone 15: मशहूर कंपनी कैवियार ने आईफोन 15 सीरीज को वाइकिंग डिजाइन और Lamborghini स्पोर्ट्स कार के रंग के साथ रिवील किया है। जानें क्या है इसकी खूबियां और कीमत।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 18, 2023 3:27 अपराह्न

iPhone 15
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 15: एप्पल कंपनी के आईफोन को आपने देखा होगा, नहीं देखा है तो सुना या फिर पढ़ा तो जरूर होगा। एप्पल कंपनी के आईफोन में बेहद ही खास फीचर्स मिलते हैं। आप ये भी जानते ही होंगे कि आईफोन की कीमतें देखकर अक्सर लोग इसे खरीद नहीं पाते हैं।

मगर अब तक आपने आईफोन की जो भी कीमत देखी होगी, वो सब पुरानी बात हो गई है। दरअसल दुबई की मशहूर कंपनी कैवियार ने अपने धांसू आईफोन 15 (iPhone 15) सीरीज को प्रदर्शित कर दिया है। कैवियार के आईफोन 15 में काफी सारे खास फीचर्स दिए गए हैं।

कैवियार ने रिवील किए iPhone 15 के नए वेरिएंट

कैवियार ने आईफोन 15 प्रो मैक्स को वर्सेस कलेक्शन के तहत बाजार के सामने रिवील किया है। कैवियार ने इसमें वाइकिंग नाम का एक स्पेशल एरो दिया है, जिस वजह से इसकी कीमत आपको हैरान कर सकती है।

दरअसल कंपनी ने इस आईफोन में 800-1000 ईस्वीपूर्व का एक पुराना वाइकिंग टुकड़ा फोन में दिया है। यही वजह है कि आईफोन 15 प्रो मैक्स का डिजाइन काफी धमाकेदार लग रहा है। इतना ही नहीं, कंपनी ने इस आईफोन में 24 कैरेट का गोल्ड का फ्रेम भी दिया है। इस वजह से इस फोन की खूबियां और कीमत और अधिक हो गई है। इस आईफोन में लेम्बोर्गिनी स्पोर्ट्स कार का रंग इस्तेमाल किया गया है। इस तरह से ये फोन एक लग्जरी पीस बन चुका है।

iPhone 15 सीरीज में नए ऑप्शन्स

कैवियार ने आईफोन 15 सीरीज में विंडस्टॉर्म, वर्डेंट और नॉर्ड जैसे अन्य मॉडल भी शामिल हैं, जिनमें से हर किसी में शानदार कलर और डिजाइन एलिमेंट हैं। ये मॉडल चार चेसिस रंगों में उपलब्ध हैं  इसमें- ब्लू (नॉर्ड), ग्रीन (वर्डैंट), ब्लैक (विंडस्टॉर्म), और ग्रे (वाइकिंग) शामिल हैं। इससे कस्टमर्स को नए ऑप्शन की एक नई सीरीज मिल जाती है।

Caviar iPhone 15 Price

आईफोन 15 प्रो मैक्स के इन मॉडलों की कीमत काफी अधिक है। इसका वाइकिंग मॉडल 9000 डॉलर के साथ सबसे महंगा वेरिएंट है। वहीं, इसके विंडस्टॉर्म वेरिएंट के लिए 6860 डॉलर चुकाने होंगे। यहां पर आपको बता दें कि इन सभी मॉडलों को एक लिमिटेड एडिशन के साथ रिवील किया गया है। इसमें वाइकिंग मॉडल की सिर्फ 17 यूनिट ही उपलब्ध हैं। वहीं, वर्डेंट, नॉर्ड और विंडस्टॉर्म मॉडल के लिए 99 यूनिट ही बिक्री के लिए मौजूद हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026