---Advertisement---

iPhone 15 Series: Apple पहली बार मार्केट में बेच सकती है ‘मेड इन इंडिया’ iPhone! इन स्पेशल फीचर्स से बढ़ेगी सेल!

iPhone 15 Series: टेक कंपनी एप्पल ने अपनी नई आईफोन 15 सीरीज को दुनिया के सामने पेश कर दिया है। बताया जा रहा है कि कंपनी मेड इंडिया आईफोन को कई देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध करा सकती है। जानें डिटेल

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 13, 2023 2:39 अपराह्न

iPhone 15 Series
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 15 Series: दुनिया की सबसे अधिक वैल्यू वाली टेक कंपनी एप्पल ने 12 सितंबर को इस साल का दूसरा बड़ा इवेंट वंडरलस्ट (Apple Event 2023) आयोजित किया। इस दौरान कंपनी ने कई धांसू प्रोडक्ट्स को दुनिया के पेश किया। एप्पल ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में एप्पल पार्क में स्टीव जॉब्स थियेथर में इस बड़े इवेंट में काफी कुछ लॉन्च किया। इसमें आईफोन 15 सीरीज (iPhone 15 Series) के साथ दो वॉच को भी लॉन्च किया गया। कंपनी ने आईफोन 15 सीरीज में चार मॉडलों को उतारा है। ऐसे में इससे जुड़ी एक खास जानकारी सामने आ रही है। जानें क्या है पूरी खबर।

मेड इन इंडिया आईफोन मचाएंगे तहलका

जानकारी के मुताबिक, एप्पल कंपनी लॉन्च के बाद आईफोन 15 सीरीज के मेड इन इंडिया मॉडलों को दुनियाभर में बेच सकती है। मालूम हो कि एप्पल काफी लंबे समय से भारत में अपने उत्पादकों के साथ मिलकर इसकी तैयारी कर रही है। ऐसे में खबरों में दावा किया जा रहा है कि अब मार्केट में मेड इन इंडिया आईफोन को बिक्री के लिए उतारा जा सकता है।

इन देशों में होगी मेड इन इंडिया आईफोन 15 की बिक्री!

कई मीडिया खबरों में बताया जा रहा है कि एप्पल मेड इन इंडिया आईफोन 15 सीरीज को साउथ एशिया के कई देशों में बिक्री के लिए उतार सकती है। इससे आईफोन की सेल पर भी असर पड़ सकता है। आपको बता दें कि अमेरिकी टेक कंपनी की योजना है कि चीन में निर्मित आईफोन की निर्भरता को कम किया जाए।

यहां हो रही है आईफोन की असेंबलिंग

बीते साल में एप्पल ने काफी तेजी से आईफोन 14 का भारत में निर्माण किया है। आईफोन 14 की असेंबलिंग में काफी तेजी देखी गई है। आईफोन 15 सीरीज का निर्माण भारत के तमिलनाडु में स्थित फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रूप की फैक्ट्री में की जा रही है। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026

Samsung Galaxy S26 FE

सितम्बर 21, 2026