---Advertisement---

iPhone 15 Series: बुक कर लीजिए डेट और तैयार रखिए पैसा! आ गई वो घड़ी जब लॉन्च होगा आपका फेवरेट फोन समेत बहुत कुछ?

iPhone 15 Series: दुनिया की मशहूर टेक कंपनी एप्पल ने अपने सबसे बड़े इवेंट का ऐलान कर दिया है। इस इवेंट में आईफोन 15 सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही कई और प्रोडक्ट्स भी उतारे जा सकते हैं। ऐसे में आईफोन फैंस को जिसका इंतजार था, आखिरकार वो डेट सामने आ गई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 30, 2023 11:10 पूर्वाह्न

iPhone 15
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 15 Series: दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में से एक एप्पल ने इस साल के बहुप्रतिक्षित इवेंट का ऐलान कर दिया है। अगर आप नहीं समझे तो आपको बता दें कि एप्पल ने आईफोन की नई सीरीज 15 (iPhone 15 Series) को लॉन्च करने की तारीख की घोषणा कर दी है। एप्पल ने बताया है कि 12 सितंबर को बड़ा इवेंट एप्पल  वंडरलस्ट इवेंट 2023 (Apple Wonderlust Event 2023) किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि ये इवेंट सुबह 10 बजे (भारतीय समय अनुसार रात 10:30 बजे) होगा। अमेरिका के कैलिफोर्निया एप्पल पार्क कैंपस के स्टीव जॉब्स थियेटर में ये आयोजन किया जाएगा।

12 सितंबर को ये डिवाइस हो सकते हैं लॉन्च

आईफोन फैंस को इस मेगा इवेंट का काफी लंबे समय से इंतजार था। ­कंपनी ने बताया है कि ये इवेंट ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। मगर एप्पल ने ये साफ नहीं किया है कि लॉन्च इवेंट के दौरान क्या-क्या लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, ये तो साफ है कि इस इवेंट में आईफोन 15 सीरीज को पेश किया जाएगा। इसके साथ कई नए प्रोडक्ट्स भी उतारे जा सकते हैं। इसमें एप्पल वॉच सीरीज 9, एप्पल वॉच 2 अल्ट्रा को पेश किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी अपना नया आईओएस 17 और आईपैडओएस 17, वॉचओएस 10 और टीवीओएस 10 भी लॉन्च कर सकती है।

iPhone 15 के संभावित फीचर्स

वहीं, आईफोन 15 सीरीज को लेकर अभी तक कई दावे किए गए हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी आईफोन 15 में चार नई सीरीज ला सकती है। इसमें आईफोन 15, 15 प्रो, 15 प्लस और 15 अल्ट्रा शामिल है। कहा जा रहा है कि आईफोन सीरीज के सभी मॉडल्स में डॉयनैमिक आईलैंड का फीचर दिया जा सकता है। वहीं, खबरों में दावा किया जा रहा है कि आईफन की सभी सीरीज में ए17 बायोनिक चिपसेट मिल सकती है।

फीचर्सiPhone 15 Series
प्रोसेसरए17 बायोनिक
स्क्रीन6.7 इंच
बैटरी4325mah
रियर कैमरा48MP
फ्रंट कैमरा12MP

साथ ही सभी मॉडल्स में OLED डिस्प्ले आने की उम्मीद की जा रही है। आईफोन 15 में 6.7 इंच की स्क्रीन और पहले से बेहतर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। इसकी कीमत को लेकर बताया जा रहा है कि इसका बेस मॉडल 80 हजार की कीमत पर लॉन्च हो सकता है। हालांकि, इसके फीचर्स और कीमत को लेकर कुछ भी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026