---Advertisement---

iPhone 15 Series में USB टाइप-C से मिलेंगे 6 फायदे, जानकर आप भी कर सकते हैं खरीदने की प्लानिंग

iPhone 15 Series: एप्पल कंपनी ने अपनी आईफोन 15 सीरीज में यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट दिया है। इस फीचर से कई तरह के लाभ होंगे, आप भी जानिए क्या है इसकी पूरी डिटेल और इससे क्या फायदा होगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 16, 2023 2:24 अपराह्न

iPhone 15 Series
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 15 Series: दुनिया की नामी टेक कंपनी एप्पल ने अपना नया आईफोन 15 धमाकेदार फीचर्स के साथ बाजार में पेश किया। इसके बाद हर कोई आईफोन 15 सीरीज (iPhone 15 Series) की चर्चा करने लगा। कंपनी ने पहली बार इसमें कई खास फीचर्स को एड किया। यही वजह है कि ये सीरीज पिछली हर आईफोन से काफी अलग है। एप्पल ने इसमें यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया। आपको बता दें कि बीते काफी समय से इसे लेकर चर्चा हो रही थी, ऐसे में कंपनी ने यूएसबी टाइप सी पोर्ट को आखिरकार आईफोन 15 में डाल ही दिया। इस फीचर से 6 तरह के फायदे हो सकते हैं, जानें क्या है पूरी डिटेल।

सिंगल केबल से सभी प्रोडक्ट होंगे चार्ज

एक केबल से आईफोन 15 सीरीज के सभी डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है। साथ ही मैक, एयरपॉड्स प्रो 2 जेनरेशन और आईपैड को भी चार्ज कर सकेगा। इससे डेटा ट्रांसफर भी हो सकेगा।

एंड्रॉइड स्मार्टफोन भी हो सकेगा चार्ज

यूएसबी सी टाइप केबल से एंड्रॉइड स्मार्टफोन को भी चार्ज किया जा सकेगा। इससे चार्जिंग के लिए अलग से केबल की जरूरत नहीं पड़ेगी।  

हो सकेगा फास्ट डेटा ट्रांसफर

इस यूएसबी सी टाइप केबल से फास्ट चार्जिंग के साथ ही फास्ट डेटा ट्रांसफर भी किया जा सकेगा। आईफोन 15 के वेनिल मॉडल आईफोन 15 और प्लस मॉडल में 480MBPS की स्पीड से डेटा ट्रांसफर होगा। वहीं, यूएसबी टाइप सी केबल 3.0 से 10 GBPS की स्पीड से डेटा ट्रांसफर होगा।

आईफोन 15 सीरीज में मिलेगा एक्सटर्नल डिस्प्ले सपोर्ट

यूएसबी सी टाइप केबल से आईफोन 15 सीरीज में एक्सटर्नल डिस्प्ले सपोर्ट मिलेगा। इससे 4K रेज्योलूशन सपोर्ट के साथ वीडियो देख सकेंगे।

कस्टमर्स के बचेंगे पैसे

एप्पल यूजर्स को अलग से यूएसबी सी टाइप केबल खरीदने के लिए पैसे नहीं देने होंगे। साथ ही सभी एप्पल प्रोडक्ट को एक ही केबल से चार्ज किया जा सकेगा। इससे कस्टमर्स का अच्छा-खासा पैसा बचेगा।

ई-वेस्ट में आएगी कमी

एप्पल कंपनी की इस यूएसबी सी टाइप केबल से दुनियाभर में ई-वेस्ट में कमी ला सकती है। लोगों को फोन चार्ज करने के लिए अलग-अलग चार्जर नहीं लेने होंगे। इससे ई-वेस्ट में आ रही तेजी को कम किया जा सकेगा। बताया जा रहा है कि एप्पल आने वाले समय में अपने सभी आईफोन के लिए यूएसबी सी टाइप केबल ला सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026