---Advertisement---

iPhone 16 Pro या Samsung Galaxy S25, कौन से फोन का करना चाहिए इंतजार?

iPhone 16 Pro vs Samsung Galaxy S25 को बेहद खास और हाईटेक फीचर्स के साथ लॉन्च करने की उम्मीद है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 21, 2024 11:13 पूर्वाह्न

iPhone 16 Pro vs Samsung Galaxy S25 संभावित फोटो
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 16 Pro vs Samsung Galaxy S25: दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनियों में गिनी जाने वाली एप्पल और सैमसंग बहुत जल्द दो अपनी-अपनी बेहतरीन सीरीज को पेश करने जा रही हैं। Apple की iPhone 16 Series इसी साल लॉन्च की जाएगी। जिसमें iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max जैसे शानदार मॉडल्स मिल सकते हैं। वहीं, सैमसंग ने भी साल 2025 के लिए अपनी बेहद शानदार Samsung Galaxy S25 Series पर काम करना शुरु कर दिया है। इस सीरीज में कंपनी Samsung Galaxy S25, Samsung Galaxy S25 Plus और Samsung Galaxy S25 Ultra जैसे मॉडल्स को पेश कर सकती है।

Apple और Samsung करेंगे शानदार सीरीज से धमाका

एप्पल और सैमसंग दोनों ही कंपनियों के मॉडल्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI मिल सकता है। सैमसंग पहले भी AI के साथ सीरीज ला चुका है। यही वजह है कि, इन दोनों सीरीज का मुकाबला हो सकता है। फिलहाल Apple और Samsung ने इन दोनों की टेक कंपनियों में अपनी इन सीरीज को लेकर कोई भी आधिकारिक रुप से जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों में लगातार ये दावा किया जा रहा है कि, इनमें कई सारी खूबियां मिल सकती हैं। ये दोनों अपनी पुरानी सीरीज से काफी ज्यादा हाईटेक होंगी।

ऐसे में अगर आपका प्लान किसी प्रीमियम फोन को खरीदने का है तो इन दोनों ही कंपनियों के फोन में क्या कुछ मिल सकता है? आज हम आपको Samsung Galaxy S25 Series के बेस मॉडल Samsung Galaxy S25 और iPhone 16 Series के iPhone 16 Pro मॉडल के बारे में बताने जा रहे हैं।

Samsung Galaxy S25 फोन के संभावित फीचर्स

फीचरSamsung Galaxy S25
प्रोसेसरExynos 2500 chipset या Snapdragon 8 Gen 4 का प्रोसेसर मिल सकता है।
डिस्प्ले6.36-इंच का डिस्प्ले मिल सकती है।
बैटरी45W चार्जिंग के साथ 5000mAh बैटरी मिल सकती है।
सेफ्टीCorning Gorilla Glass Victus Plus सेफ्टी मिल सकती है।
कैमरा108 MP + 12 MP + 12 MP Triple Rear Camera with OIS
8K @ 24 fps UHD Video Recording 12 MP Front Camera मिल सकता है।

iPhone 16 Pro के संभावित फीचर्स

फीचरiPhone 16 Pro
डिस्प्ले6.3 inch, Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिल सकती है।
कैमरा48 MP + 12 MP + 12 MP Triple Rear Camera with OIS
4K @ 60 fps UHD Video Recording 12 MP Front Camera मिल सकता है।
प्रोसेसरApple Bionic A18 Pro Chipset का प्रोसेसर मिल सकता है।
बैटरी3355 mAh Battery के साथ 15W MagSafe Wireless Charging मिल सकती है।
ऑपरेटिंग सिस्टमiOS 18 का ऑपरेटिंग सिस्टम AI के साथ आ सकता है।

iPhone 16 Pro और Samsung Galaxy S25 फोन को लेकर आधिकारिक रुप से कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। ये खबर टेक मार्केट में चल रही अफवाहों के आधार पर बनाई गई है। जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। यही वजह है कि, यूजर्स का एक्साइटमेंट भी काफी बढ़ा हुआ है। iPhone 16 Series को इसी साल लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, Samsung Galaxy S25 Series को साल 2025 में लॉन्च किया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026

Vivo S60

मई 25, 2026