---Advertisement---

iPhone 16 Series: क्या खत्म होने वाला आईफोन की बैटरी का रोना? जानें बिग लीक अपडेट

iPhone 16 Series में कंपनी कई बड़े बदलाव कर सकती है। खबरों की माने तो इसकी बैटरी भी बदलने वाली है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 30, 2024 12:19 अपराह्न

iPhone 16 संभावित फोटो
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 16 Series: एप्पल हर साल अपनी एक नई सीरीज को लॉन्च करता है। इस सीरीज में एक से बढ़कर एक मॉडल्स उतारे जाते हैं। इस साल भी कंपनी iPhone 16 Series को लॉन्च करने जा रही है। खबरों की मानें तो ये सीरीज अब तक की सबसे हाईटेक सीरीज होने वाली है। इसमें AI के साथ बड़ी डिस्प्ले मिल सकती है। इस सीरीज में कंपनी iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max जैसे मॉडल्स लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज के सबसे पावरफुल फोन  iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max होने की उम्मीद है। इस बीच iPhone 16 Series की बैटरी को लेकर एक बड़ी लीक अपडेट सामने आयी है।

iPhone 16 Series में क्या मिलेगी पावरफुल बैटरी?

iPhone 16 Series में इस बार सबसे बड़ा बदलाव बैटरी में देखने को मिल सकता है। इसमें 3,561 mAh से लेकर 4,676 mAh तक की बैटरी मिल सकती है जो कि, पहले से ज्यादा पावरफुल और लंबे समय तक चलने वाली होगी। इस फोन में बैटरी रिप्लेसेबल ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। आज से पहले आईफोन की बैटरी खराब होने पर नहीं बदली जा सकती थी, लेकिन अगर बैटरी में ये बड़ा अपडेट हो जाता है तो अब यूजर फोन की बैटरी खराब होने पर इसे तुरंत बदलवा सकेगा।

आईफोन की बैटरी को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि, एप्पल कंपनी एक ऐसी तकनीक पर काम कर रही है, जिसके तहत आईफोन यूजर खुद ही इसकी बैटरी बदल सकेगा। इसके साथ ही बार-बार बैटरी खत्म होने की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

iPhone 16 Series के संभावित फीचर्स

फीचरiPhone 16 Series
प्रोसेसरA18 chip का प्रोसेसर दिया जा सकता है।
बैटरी3,561 mAh से लेकर 4,676 mAh तक की बैटरी मिलने की उम्मीद है।
चार्जर40W वायर्ड चार्जर दिया जा सकता है।
डिस्प्ले6.9 इंच तक की डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
ऑपरेटिंग सिस्टमiOS 18 का ऑपरेटिंग सिस्टम AI के साथ आ सकता है।
कैमरा48MP ultra-wide camera, periscope ultra-long telephoto combination camera, 5x optical zoom, up to 25x digital zoom जैसे हाईटेक कैमरे मिलने की उम्मीद है।

फिलहाल कंपनी iPhone 16 Series में क्या-क्या बदलाव करेगी? इसको लेकर आधिकारिक रुप में कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026