---Advertisement---

बाप रे! तो क्या iPhone 16 series में इतना पावरफुल होगा कैमरा?

iPhone 16 series को शानदार कैमरे के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 14, 2024 1:19 अपराह्न

iPhone 16 series संभावित फोटो
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 16 series: एप्पल कंपनी हर साल अपनी एक बेहद हाईटेक सीरीज को पेश करती है। iPhone 15 series के बाद कंपनी अब iPhone 16 series को पेश करने जा रही है। ये एप्पल की अब तक की सबसे पावरफुल सीरीज बताई जा रही है। जिसमें AI के मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही इस बार एप्पल के आईफोन में  6.9 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है।

iPhone 16 series के संभावित मॉडल और संभावित खूबियां

अच्छी बैटरी के साथ कंपनी इसमें अब तक का सबसे शानदार कैमरा दे सकती है। iPhone 16 series में iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max जैसे मॉडल लॉन्च होने खबरें चल रही हैं। iOS 18 का अपडेट इन सभी मॉडल को काफी अलग बना सकता है। वहीं, इसमें A17 Pro प्रोसेसर  मिल सकता है।

iPhone 16 series का संभावित कैमरा

iPhone 16 series में इस बार वीडियो शूट के लिए अलग से बटन मिल सकता है। इस सीरीज के कैमरे में स्टैक्ड सेंसर टेक्नॉलॉजी मिल सकती है। इसके कैमरे को पहले से बेस्ट बनाने के लिए इसमें 48MP ultra-wide camera, periscope ultra-long telephoto combination camera, 5x optical zoom, up to 25x digital zoom जोड़ा जा सकता है।

पावरफुल बैटरी मिल सकती है

इस सीरीज के सभी मॉडल में Action और Capture बटन मिल सकता है। इसके साथ ही इस फोन को और भी ज्यादा पावरफुल बनाने के लिए इसमें 3,355mAh बैटरी के साथ 40W वायर्ड चार्जर दिया जा सकता है।

फिलहाल iPhone 16 series को लेकर कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए इसमें क्या कुछ नया और अलग मिलेगा। इसके बारे में पक्के तौर पर कहना जल्दबाजी होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026