---Advertisement---

iPhone 17 Series: क्या आईफोन 17 का लुक 16 से बिल्कुल अलग होगा? कैमरे और बैटरी को लेकर लीक में हुआ बड़ा दावा

iPhone 17 Series: अगले साल आने वाले आईफोन 17 का लुक क्या आईफोन 16 से एकदम जुदा होगा। लीक्स में इसे लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 25, 2024 2:24 अपराह्न

iPhone 17 Series
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 17 Series: लोगों के बीच आईफोन कितना पॉपुलर है, यह बताने की जरूरत नहीं है। एप्पल अगले साल नई आईफोन सीरीज 17 (iPhone 17 Series) को लॉन्च कर सकती है। मगर अभी से यह प्रीमियम फोन सीरीज ट्रेंड में बनी हुई है। एप्पल ने इस साल आईफोन 16 को मार्केट में उतारा तो काफी लोगों को इसका लुक पसंद नहीं आया। ऐसे में क्या आईफोन 17 (iPhone 17) का लुक आईफोन 16 से अलग होगा या फिर एक बार लोगों को उसी डिजाइन के साथ संतुष्टि करनी होगी।

iPhone 17 Series को मिलेगा नया डिजाइन?

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि iPhone 17 Series का लुक पूरी तरह से बदला जा सकता है। इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई तरह की जानकारियां चल रही हैं। कई दावों में बताया जा रहा है कि एप्पल आईफोन 17 में फ्रंट साइड पर कई बदलाव कर सकती है। फोन की डिस्प्ले की एजेस को और कम किया जाएगा। साथ ही एलिम्यूनियम फ्रेम के साथ बैक पैनल पर मैट फिनिश देखने को मिल सकती है। पीछे की ओर कैमरा सेटअप भी नए डिजाइन के साथ आने की संभावना है।

iPhone 17 Series: कैसा हो सकता है कैमरा और बैटरी

इंटरनेट पर अलग-अलग रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि एप्पल इस बार आईफोन के रियर कैमरे के लुक को बदल सकती है। कैमरा सेटअप को वर्टिकली चेंज किया जाने की उम्मीद है। खबरों की मानें तो अपकमिंग आईफोन 17 में इस बार 64MP का प्राइमरी कैमरा आने की आशंका है। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईफोन में 24MP का सेल्फी कैमरा वाइड एंगल के साथ दिया जा सकता है। वहीं, बैटरी के बारे में दावा किया जा रहा है कि एप्पल बैटरी एफिशियंसी में सुधार कर सकती है। ऐसे में बैटरी की कैपेसिटी बढ़ने की संभावना है।

स्पेक्सअपकमिंग आईफोन 17 की संभावित डिटेल
डिस्प्ले6.3 इंच
चिपसेटA19
बैटरी4700mah
रैम12GB
रियर कैमरा64MP
सेल्फी कैमरा24MP

iPhone 17 Series के लीक्स फीचर्स

आईफोन 17 सीरीज (iPhone 17 Series) में 6.3 इंच की स्क्रीन बेस वेरिएंट में मिल सकती है। इसमें बेहतर रिफ्रेश रेट के साथ अच्छी ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। कई खबरों में यह भी बताया जा रहा है कि एप्पल इस सीरीज में A19 चिप के साथ 12GB की रैम भी दे सकती है। ऐसे में आईफोन की परफॉर्मेंस में काफी बेहतरी देखने को मिल सकती है। मगर फिलहाल आईफोन 17 की कोई आधिकारिक स्पेक्स की जानकारी सामने नहीं आई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Apple iPhone 18 Pro

जुलाई 14, 2026

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026

Foldable iPhone Ultra 

जुलाई 10, 2026

Oppo Find N7

जुलाई 10, 2026