iPhone 18 Pro Max: आईफोन 18 सीरीज इसी साल 2026 में लॉन्च हो सकती है। इसका सबसे पावरफुल स्मार्टफोन आईफोन 18 प्रो मैक्स बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो एप्पल इस बार कई बड़े बदलावों के साथ आ रही है। कैमरे का वेरिएबल अपर्चर तो पहले से ही चर्चा में बना हुआ है। लेकिन अब खबर आ रही है कि, कंपनी फेस आईडी में बदलाव करने जा रही है। इसकी जगह अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी मिल सकती है। ये यूजर की प्राइवेसी को किसी भी तिजौरी से ज्यादा सुरक्षित रखेगा। हालंकि अभी तक एप्पल की अपकमिंग सीरीज को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी कंपनी के द्वारा नहीं दी गई है। लेकिन लीक खबरों ने यूजर्स का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है।
iPhone 18 Pro Max में सेफ्टी के लिए क्या नया मिल सकता है?
आईफोन 18 प्रो मैक्स में अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी मिल सकती है। अभी तक जिस फेस आईडी में यूजर अपना चेहरा देखकर स्क्रीन को अनलॉक करता था। अब इसकी जगह अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी मिलने से दूसरी तरह से स्क्रीन को खोलेगा। फोन की सुरक्षा के लिए सप्लाइस्ड माइक्रो-ट्रांसपेरेंट ग्लास मिल सकता है। ये पहली नजर में देखने पर यूजर को ऐसा लगेगा कि, जैसे कोई लॉक नहीं लगा है। लेकिन फोन को चलाने पर स्क्रीन के नीचे छिपे सेंसर्स और खास डिस्प्ले मैटेरियल सामने आ जाएगा जो कि, आंखों की पलकों और पुलती से यूजर की पहचान करेगा। डायनामिक आइलैंड पूरी तरह से एक सॉफ्टवेयर फीचर बन जाएगा । जो यूजर को नेक्सट लेवल का एक्सपीरियंस देगा।वहीं, फोन को टूट-फूट और खराब होने से बचाने के लिए Ceramic Shield के साथ सॉलिड स्टेट बटन्स मिल सकते हैं। वहीं, बच्चों को उनकी उम्र के हिसाब से कंटेन्ट दिखाने के लिए चाइल्ड सेफ्टी का फीचर मिल सकता है।
आईफोन 18 प्रो मैक्स का प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
आईफोन 18 प्रो मैक्स में A20 Pro चिप और iOS 19 का एआई से लेस ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। ये नेक्स्ट-जेनरेशन AI फीचर्स पर काम करेगा। बैटरी के कम खर्च और बेहतरीन इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए C2 मॉडम की खासियत मिल सकती है।
बैटरी और चार्जर
एप्पल अपनी अपकमिंग सीरीज में 5100+ mAh बैटरी दे सकता है। इसके साथ ही 60W का सुपरफास्ट चार्जर मिल सकता है।
खास डिस्प्ले
आईफोन 18 प्रो मैक्स में 6.9 इंच की LTPO+ OLED पैनल से लेस स्क्रीन मिल सकती है। तेज धूप में भी ये क्रिस्टल क्लियर दिखेगी।
आईफोन 18 प्रो मैक्स में मिल सकता है प्रोफेशनल कैमरा
एप्पल इस बार अपनी अपकमिंग सीरीज के कैमरे में प्रोफेशनल सेंसर को जोड़ सकता है। आईफोन 18 प्रो मैक्स में अंधेरे और कम रोशनी में फोटो और वीडियो बनाने के लिए फिजिकल वेरिएबल अपर्चर मिल सकता है। ये ट्रिपल रियर कैमरे से लेस होगा। इसमें 48MP का मेन कैमरा, 48MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 48MP का टेलीफोटो सेंसर मिल सकता है। इसके साथ ही दूर की चीजों को कैप्चर करने के लिए 10x से 20x जूम मिल सकता है। ये हाइब्रिड जूम होगा। वहीं, सेल्फी के लिए 24MP का कैमरा मिल सकता है। इससे AI सिनेमैटिक मोड के साथ 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
कितना महंगा हो सकता है एप्पल का सबसे पावरफुल आईफोन?
अभी तक आईफोन 18 प्रो मैक्स की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजदू नहीं है। लेकिन ये 256 GB, 512 GB और 1 TB स्टोरेज के साथ आ सकता है। इनकी अनुमानित कीमत 1.75 लाख , 1.95 लाख और 2.15 लाख के आस-पास हो सकती है।
