iPhone Air: आईफोन 17 सीरीज के साथ ही 9 सितंबर 2025 को आईफोन एयर फोन को लॉन्च किया गया था। इसकी सबसे बड़ी खूबियां अल्ट्रा-स्लिम बॉडी, लंबी बैटरी लाइफ, प्रोफेशनल कैमरा और स्पेशल कनेक्टिविटी है। अगर आप भी किसी प्रीमियम फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो एप्पल के फोन से अच्छा शायद ही कोई अन्य विकल्प मिलेगा। इस फोन को ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन से 26000 से ज्यादा की महाछूट पर खरीदा जा सकता है।
iPhone Air को 26000 की महाछूट पर अमेजन से खरीदें
अमेजन आईफोन एयर पर 22 फीसदी की छूट दे रहा है। इस डिस्काउंट के बाद ये 119900 रुपए की जगह 93499 रुपए में मिलेगा।
यहां पर ग्राहक के पूरे 26401 रुपए की महाबचत होगी। इसके साथ ही चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर भी पैसों को बचाया जा सकता है। इसमें 256 GB की स्टोरेज मिल रही है।
अल्ट्रा और पावरफुल डिस्प्ले
एप्पल ने आईफोन एयर को बहुत ही पतला और हल्का बनाया है। ये सिर्फ 165 ग्राम का है। कंपनी ने 6.5 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी है। जो कि, Ceramic Shield 2 का प्रोटेक्शन के साथ आता है। पानी और धूल से बचाने के लिए IP68 रेटिंग दी गई है।
पावरफुल बैटरी
आईफोन एयर में 3149 mAh की लिथियम-आयन बैटरी मिलती है। ये 27 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकती है। इसका मैगसेफ बैटरी पैक 40 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। इसमें सुपरफास्ट चार्जर के साथ USB-C चार्जिंग केबल मिलती है।
कैमरा में क्या है खास?
आईफोन 17 एयर को कंपनी ने फोटोग्राफी के लिए बनाया है। इसमें 48MP फ्यूजन कैमरा मिलता है। दूर की चीजों को कैप्चर करने के लिए 2x ऑप्टिकल-क्वालिटी ज़ूम दिया गया है। ये जूम 12MP कैमरे से लेस है। अंधेरे और कम रोशनी में फोटो और बनाने के लिए ƒ/1.6 अपर्चर दिया गया है। ये कैमरा 4K 60fps क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। सेल्फी के लिए 18 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है । आईफोन एयर का कैमरा और पूरा सिस्टम एप्पल एंटेलिजेंस पर काम करता है। जिसकी वजह से प्रोफेशनल फोटो और वीडियो ली जा सकती है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
एप्पल एयर में A19 Pro चिप दी गई है। ये बेहद पावरफुल प्रोसेसर है। इसके CPU और GPU से एडिटिंग से लेकर गेमिंग का काम किया जा सकता है। परफॉर्मेस बढ़ाने के लिए कंपनी ने iOS 26 का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया है। ये एप्पल इंटेलिजेंस पर काम करता है। इसका प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट फीचर यूजर के डेटा को पूरी सुरक्षा देता है।
