Apple iPhone Fold: इस साल सितंबर में नई आईफोन सीरीज लॉन्च हो सकती है। मगर उसमें तो अभी काफी वक्त है। ऐसे में एप्पल कंपनी बड़ा धमाका कर सकती है। जी हां, कई हालिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एप्पल आईफोन फोल्ड भारतीय बाजार में जल्द ही लॉन्च हो सकता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि इस आगामी आईफोन में काफी कुछ नया मिलने का अनुमान है। लीक्स में इसकी काफी अहम जानकारी सामने आई है। टेक कंपनी इसमें कमाल के एआई फीचर्स भी जोड़ सकती है।
Apple iPhone Fold का डिजाइन होगा बिल्कुल अनोखा और स्टाइलिश
ताजा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एप्पल आईफोन फोल्ड का डिजाइन काफी यूनिक रहने वाला है। इसमें वॉल्यूम बटन फोन के बाईं ओर नहीं होंगे, बल्कि सीधे ऊपर दाईं ओर दिए जाएंगे। हालंकि, पावर और एआई बटन दाईं ओर ही रहेंगे। इस बटन की मदद से यूजर्स को कई सारे शॉर्टकट्स मिलने का अनुमान है। यूजर्स इसकी सहायता से कैमरा, एआई फीचर्स और डिस्प्ले की कई सेटिंग को आसानी से पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा, टेक कंपनी इसमें एलिम्यूनियम फ्रेम के साथ बैक पैनल पर प्रीमियम फिनिश शामिल कर सकती है, जिससे यूजर्स को फ्लैगशिप फीलिंग मिल सकती है।
एप्पल आईफोन फोल्ड का जानदार कैमरा सेटअप
कुछ अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अपकमिंग एप्पल आईफोन फोल्ड मॉडल में काफी लाजवाब कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसमें 48एमपी का डबल रियर कैमरा सेटअप मिलने का अनुमान है। कंपनी इसमें ओआईएस सपोर्ट, नाइट विजन, पोट्रेट मोड समेत कई स्पेक्स जोड़ सकती है। वहीं, इसकी दोनों स्क्रीन पर 18-18एमपी का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग सेंसर शामिल करने की योजना है। साथ ही फोटोग्राफी में वीडियो स्टेबिलिटी और क्लीयरिटी भी मिल सकती है। कंपनी इसकी बाहरी स्क्रीन को 5.3 इंच की रख सकती है और इंटरनल डिस्प्ले 7.8 इंच की रहने की उम्मीद है।
क्या है लॉन्च और संभावित प्राइस डिटेल?
वहीं, एप्पल आईफोन फोल्ड मॉडल को अक्तूबर तक भारतीय बाजार में उतारने की संभावना जताई गई है। इसका अनुमानित दाम 1.50 लाख से 1.70 लाख रुपये रहने की आशंका जताई गई है। बताया जा रहा है कि इसे अफोर्डेबल सेगमेंट में लाया जा सकता है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
