iPhone 18 Pro: एप्पल आईफोन 18 सीरीज इसी साल सितंबर के महीने में लॉन्च होने की उम्मीद है। अभी तक कंपनी ने इस सीरीज की कीमत, लॉन्चिग और फीचर्स को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसके लीक फीचर्स ने यूजर्स के एक्साइटमेंट को हाई किया हुआ है। एप्पल का अपकमिंग आईफोन 18 प्रो मॉडल अपने यूनिक फीचर्स के कारण सुर्खियों में आ गया है।
iPhone 18 Pro फोन में C2 5G मॉडेम कैसे कर सकता है काम?
दरअसल, ऐसी अफवाहें हैं कि, डेड जॉन के लिए कंपनी अपना खुद का C2 5G मॉडेम दे सकती है। जो आकाश से लेकर पाताल तक पर काम करेगा। लीक खबरों में ऐसा दावा किया जा रहा है कि, एप्पल क्वालकॉम से हटकर अपना 5जी नेटवर्क देने वाला मोडम ला रहा है। ये ऐसे इलाकों में इंटरनेट देगा जहां पर नो इंटरनेटजोन है। जैसे पहाड़ों की ऊंची चोटियों और गहरे पानी के अंदर। जहां पर दूर-दूर तक इंटरनेट और सेटेलाइट काम नहीं करेगा वहां पर ये मोडम चलेगा। C2 मॉडेम mmWave 5G स्टैंडर्ड को सपोर्ट करने वाला हो सकता है। ये मोडम अल्ट्रा फास्ट होगा। खबरों की मानें तो कंपनी A20 Pro प्रोसेसर में इसे इंटीग्रेट कर सकती है। इसके साथ ही बिना इंटरनेट के भी फोन को ये सुविधा एनहांस्ड सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर के जरिए दे सकती है। अभी तक कंपनी ने इसकी कोई जानकारी नहीं दी है। इसिलए ये कहना अभी मुश्किल है कि, ये मिलेगा या नहीं।
iPhone 18 Pro में क्या मिल सकता है यूनिक
लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी आईफोन 18 प्रो में कुछ यूनिक फीचर्स दे रही है। आज हम आपको इन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं।
आईफोन 18 प्रो में मिल सकता है अंडर डिस्प्ले फेस आईडी फीचर
पहली बार ऐसा हो सकता है कि, कंपनी आईफोन 18 सीरीज में सबसे बड़ा बदलाव इसके लुक मे करके अंडर डिस्प्ले फेस आईडी दे। इससे डायनामिक आईलैंड का साइज काफी छोटा हो जाएगा।
पंच होल सेल्फी कैमरा मिल सकता है
खबरों की मानें तो एप्पल सेल्फी कैमरे में बदलाव कर सकता है। इसमें एक छोटा पंच होल कैमरा मिल सकता है। वहीं, कंपनी इस बार बरगंडी और कॉफी ब्राउन कलर को जोड़ सकती है। अभी तक ये कलर आईफोन की किसी सीरज में मौजूद नहीं हैं।
मैकेनिकल वेरिएबल अपर्चर के साथ मिल सकते हैं तीन 48MP कैमरे
फोन में जरुरत के हिसाब से लेंस बदलने के लिए मैकेनिकल वेरिएबल अपर्चर का फीचर मिल सकता है। इससे यूजर अपनी इच्छा के अनुसार लेंस बदल सकता है। इस बार आईफोन 18 प्रो मॉडल में कंपनी 48MP के तीन कैमरे दे सकती है।
12GB रैम AI यूजर्स को देगा स्पीड के साथ ज्यादा स्टोरेज
आईफोन 18 प्रो मॉडल में 12GB रैम AI के साथ मिल सकती है। जिसके कारण फोन की स्टोरेज तो बढ़ेगी ही इसके साथ ही स्पीड भी बढ़ेगी।
