iPhone Security Tips: आईफोन में मिलने वाला यह फीचर हो सकता है नुकसानदायक, प्राइवेसी में सेंध लगा रहे हैकर्स

अगर आप आईफोन यूजर हैं तो सावधान हो जाएं। आपके आईफोन में मिलने वाला यह फीचर आपके डाटा के लिए घातक साबित हो सकता है। अगर आपने डाटा को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

iPhone Security Tips

iPhone Security Tips

iPhone Security Tips: आईफोन को काफी ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। जिसके पास आईफोन होता है वो लोग अपने डाटा के लीक होने की दुविधा से निश्चिंत होते हैं। अकसर लोग अपने डाटा की सुरक्षा के लिए iPhone खरीदते हैं लेकिन क्या हो अगर आपका आईफोन खो जाए और इसमें मिलने वाले एक फीचर के कारण हैकर्स आपका सारा डाटा हैक कर लें। दरअसल एक खबर सामने आई है जिसमें कहा जा रहा है कि एक आईफोन यूजर का फोन चोरी हो जाता है। उसके बाद हैकर्स आईफोन में मिलने वाले फीचर Recovery key का इस्तेमाल करके उसका डाटा चोरी कर लेते हैं। इसके बाद उसे एपल आईडी से लॉगआउट कर देते हैं। अगर आप ऐसी किसी दुविधा में फंसना नहीं चाहते हैं तो बता दें कि यहां हम आपको टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आप इनका इस्तेमाल करके अपने डाटा को सुरक्षित कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: SAMSUNG FOLD के छक्के छुड़ाने जल्द आ रहा XIAOMI MIX FOLD 3, कैमरा देगा DSLR को मात!

क्या है पूरा मामला?

खबरों की मानें तो एक यूजर का एप्पल आईफोन 14 चोरी हो जाता है। इसके बाद चोर उसकी एप्पल आईडी का पासवर्ड बदल देते हैं। इतना ही नहीं चोरों ने आईफोन यूजर का पूरा बैंक अकाउंट भी खाली कर दिया। ऐसा किसी और के साथ न हो इसके लिए यूजर्स को इन टिप्स को फॉलो करना चाहिए। अपने डाटा की सुरक्षा के लिए कोताही नहीं बरतनी चाहिए।

फॉलो करें ये स्टेप्स

ये भी पढ़ें: जानें Sachin Tendulkar के पास मौजूदा Car Collection से लेकर उनकी पहली कार के बारे में, एक से बढ़कर एक हैं शामिल

Exit mobile version