---Advertisement---

iPhone Ultra:एप्पल के फोल्डेबल फोन के 5 सबसे यूनिक संभावित फीचर्स, जानें कब हो सकता है लॉन्च

iPhone Ultra: एप्पल का पहला फोल्डेबल फोन कंपनी आईफोन अल्ट्रा के रुप में पेश कर सकती है। इसमें इसमें बेहद प्रीमियम फीचर्स दे सकती है। इसे आईफोन 18 सीरीज के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 8, 2026 2:59 अपराह्न

iPhone Ultra
Follow Us
---Advertisement---

iPhone Ultra:  दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी की लिस्ट में शामिल एप्पल इस साल अपने यूजर्स को बेहद स्पेशल फोन दे सकती है। खबरों की मानें तो आईफोन 18 सीरीज के साथ कंपनी अपना पहला सबसे पावरफुल और यूनिक फोल्डेबल फोन को लॉन्च कर सकती है। लीक्स में इस मुड़ने वाले फोन का नाम आईफोन अल्ट्रा बताया जा रहा है। अभी तक एप्पल ने इसके फीचर्स और कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन अफवाहों में इसके 5 सबसे यूनिक फीचर्स के मिलने की प्रबल उम्मीद की जा रही है। अगर एप्पल  अपने पहले फोल्डेबल फोन को इन फीचर्स के साथ इसी साल सितंबर  2026 तक लॉन्च करता है तो, सैमसंग, ओप्पो, वीवो और मोटरोला जैसी कंपनियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती खड़ी हो जाएगी।

1- iPhone Ultra के इमरजेंसी फीचर्स

यूजर की सुरक्षा के लिए एप्पल अपने पहले फोल्डेबल फोन में पावर बटन में टच आईडी , सैटेलाइट कनेक्टिविटी 2.0, सेल्फ हीलिंग स्क्रीन, सिक्योर एन्क्लेव जैसे फीचर्स दे सकती है। इसके साथ ही फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए IPX8/9 की रेटिंग दे सकती है।

2- iOS 27 ऑपरेटिंग सिस्टम और प्रोसेसर

आईफोन अल्ट्रा में कंपनी iOS 27 ऑपरेटिंग सिस्टम दे सकती है। ये एडवांस लेवल का होगा। यो फोन के खुलते ही यूजर को iPad-स्टाइल का लेआउट दिखाएगा। एप्पल अपने यूजर्स को गेमिंग और मल्टीटास्किंग काम के लिए A20 Pro चिप दे सकता है। ये प्रोसेसर हैवी गेमर्स के लिए वरदान साबित हो सकता है। वहीं, इसमें 12GB रैम जोड़ी जा सकती है।

3-एप्पल के पहले फोल्डेबल फोन में मिल सकता है खास कैमरा

एप्पल के पहले फोल्डेबल फोन में कंपनी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए एआई से लैस बेहद पावरफुल कैमरा दे सकती है। इसमें 48MP के तीन कैमरे दे सकती है। इससे 4K क्वालिटी में वीडियो की रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

4-आईफोन अल्ट्रा की पावरफुल बैटरी

आईफोन अल्ट्रा की बैटरी को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन इसे 5800 mAh की बैटरी और सुपरफास्ट चार्जर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।फोल्डेबल होने के बाद भी एप्पल इतनी हैवी बैटरी देकर इतिहास रच सकता है।

5-iPhone Ultra की डिस्प्ले

आईफोन अल्ट्रा में कंपनी में 7.8 इंच की बड़ी इंटरनल स्क्रीन और 5.5 इंच की कवर डिस्प्ले दे सकती है। ये पूरी तरह से क्रीज लैस बताई जा रही है। यानि की ये मुड़ने पर बीच में बिना लाइन के दिखेगा। खबरों की माने तो एप्पल का ये फोल्डेबल फोन खुलने के बाद एप्पल के छोटे मेकबुक की तरह दिखेगा। आईफोन अल्ट्रा बेहद स्लिम बॉडी के साथ आ सकता है। फोन को मजबूती देने के लिए कंपनी इसकी बॉडी में टाइटेनियम फ्रेम और लिक्विड मेटल हिंज लगा सकती है।

आईफोन अल्ट्रा की संभावित कीमत और अनुमानित लॉन्चिग

अभी तक आईफोन अल्ट्रा के फीचर्स, लन्चिग और कीमत को लेकर  कोई भी आधिकारिक जानकरी नहीं दी है। लेकिन लीक फीचर्स में दावा किया जा रहा है कि, एप्पल का पहला फोल्डेबल फोन लगभग  2 लाख के आस-पास की कीमत में आ सकता है। आईफोन अल्ट्रा को कंपनी आईफोन 18 सीरीज के साथ सितंबर  2026 तक पेश कर सकती है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iQOO 15T

मई 8, 2026

OnePlus Nord CE 6

मई 8, 2026

Artificial Intelligence

मई 7, 2026

Realme 16T 5G

मई 7, 2026

Vivo X300 Ultra

मई 7, 2026

Vivo X300 FE

मई 6, 2026