---Advertisement---

लॉन्चिग के चंद घंटों पहले ही किंग बना iQOO 12 5G फोन, भारत में पहली बार मिलेगा ये खास फीचर

iQOO 12 5G फोन को 12 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिग से पहले ही इसके फीचर्स को लेकर काफी चर्चा होने लगी है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 10, 2023 4:27 अपराह्न

iQOO 12 5G
Follow Us
---Advertisement---

iQOO 12 5G: भारत में पहली बार snapdragon 8 gen 3 प्रोसेसर के साथ आ रहे iQOO 12 5G फोन ने लॉन्च से पहले ही टेक मार्केट में अपना दबदबा कायम कर लिया है। इस फोन को भारत में 12 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। अमेजन पर पहले ही 5 दिसंबर से इसकी बुकिंग शुरु हो गई थी। जिसमें चंद घंटों में ही iQOO 12 5G का स्टॉक खत्म हो गया।

QOO 12 5G को AnTuTu में 20 लाख स्कोर मिला

इस बीच iQOO 12 5G ने एक और नया रिकॉर्ड कायम किया है।iQOO 12 5G को AnTuTu में 20 लाख स्कोर मिला है। ये टेस्ट ओवरऑल परफॉर्मन्स के आधार पर किया जाता है। इस तरह इस फोन ने यहां पर भी बाजी मार ली है। लॉन्च से चंद घंटे पहले ही इस फोन पर यूजर्स का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है। इसकी खासियत पर नजर डालें तो Qualcomm की नई chip, Snapdragon 8 Gen 3 SOC ने गेम लवर्स को खुश कर दिया है। QOO 12 5G की कीमत को लेकर कोई खास जानकारी तो सामने नहीं आ सकी है। लेकिन इसके कुछ फीचर्स जरुर सामने आ गए हैं।

iQOO 12 5G के फीचर्स

फीचरiQOO 12 5G
रैम/स्टोरेज16GB RAM, 512GB स्टोरेज मिल रही है
कैमरा50MP, 50MP, 64MP का शानदार कैमरा रहा है।
प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 3 का दमदार प्रोसेसर दिया जा रहा है।
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रॉयड 14 पर बेस्ड FunTouchOS 14 पर ऑपरेट करेगा।
बैटरी 5000mAh की बैटरी मिल सकती है।
चार्जर50W वायरलेस चार्जर मिलेगा।

QOO 12 5G की कीमत

QOO 12 5G फोन की कीमत को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन जिस तरह से अमेजन पर इसकी प्री-बुकिंग में यूजर्स का क्रेज देखने को मिला है। उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, ये फोन लॉन्च होने के बाद किस तरह से ग्राहकों के द्वारा पसंद किया जाएगा। खबरों की मानें तो 12 दिसंबर को लॉन्चिग के बाद 13 या फिर 14 से इसकी सेल शुरु हो सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026