---Advertisement---

iQOO 15 5G: सिर्फ हाईटेक प्रोसेसर ही नहीं, बल्कि नया ओरिजिन ओएस 6 भी जीत सकता है लोगों का दिल, 26 नवंबर को होगा लॉन्च; जानें लीक्स

iQOO 15 5G: अपकमिंग आईक्यूओओ 15 5जी फोन 26 नवंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। इसमें हाईटेक प्रोसेसर के साथ नया ओरिजिन ओएस 6 भी अपनी दमदार खूबियों से तहलका मचा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 29, 2025 11:49 पूर्वाह्न

iQOO 15 5G
Follow Us
---Advertisement---

iQOO 15 5G: आईक्यूओओ अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन में हार्डवेयर से लेकर सॉफ्टवेयर तक में बड़े बदलाव करने जा रहा है। ऐसे में नए अपकमिंग फोन में यूजर्स को बिल्कुल नया एक्सपीरियंस देखने को मिल सकता है। लेटेस्ट लीक्स के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि इस फोन में डिस्प्ले, बैटरी से लेकर प्रोसेसर तक ही नहीं, बल्कि नया ओएस यानी ऑपरेटिंग सिस्टम भी जोरदार धमाका कर सकता है। इससे लोगों को कई यूनिक और टॉप क्लास फीचर्स मिलने का अनुमान है।

iQOO 15 5G इंडिया में कब होगा लॉन्च

फोन मेकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर अपने आधिकारिक अकाउंट से बताया है कि आईक्यूओओ 15 5जी मोबाइल को 26 नवंबर 2025 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इससे पहले इस फोन को चीन के घरेलू बाजार में लॉन्च किया जा चुका है। ऐसे में अब भारतीय फैन्स को इस दमदार फोन का इंतजार है।

आईक्यूओओ 15 5जी की अनुमानित कीमत

कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात पर जोर दिया गया है कि आगामी आईक्यूओओ 15 5जी फोन फ्लैगशिप श्रेणी में एंट्री लेगा। बताया जा रहा है कि इस मोबाइल का प्राइस लगभग 59999 रुपये से लेकर 69999 रुपये के करीब रहने की संभावना है। मगर यह जानकारी सिर्फ अफवाहों पर आधारित है।

धाकड़ परफॉर्मेंस के साथ मिल सकती हैं ये खूबियां

अपकमिंग आईक्यूओओ 15 5जी मोबाइल को लेकर कंपनी बता चुकी है कि इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर शामिल किया जाएगा। साथ ही यह काफी एडवांस खूबियों से लैस होगा। ऐसे में इसकी परफॉर्मेंस गेमर्स और मल्टीटास्किंग का काम करने वालों को काफी पसंद आ सकती है। इसमें 6.85 इंच की डिस्प्ले के साथ 144Hz की रिफ्रेश रेट और बढ़िया ब्राइटनेस आने की संभावना है। इसमें 7000mAh की बैटरी और 100W का वायर्ड फास्ट चार्जर दिया जा सकता है।

स्पेक्सआईक्यूओओ 15 5जी की संभावित खूबियां
चिपसेटक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
डिस्प्ले6.85 इंच
रिफ्रेश रेट144Hz
बैटरी7000mAh
चार्जर100W
रियर कैमरा50MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP

ओरिजिन ओएस 6 आते ही मचाएगा तहलका

इसके अलावा, फोन मेकर ने बताया है कि इसमें नया ओएस ओरिजिन ओएस 6 को भी जोड़ा जाएगा। यह कंपनी का इनहाउस ओएस होगा। ऐसे में एंड्रॉयड 16 ओएस के साथ मिलकर यह काफी तहलका मचा सकता है। कंपनी के नए ओरिजिन ओएस 6 में होम स्क्रीन, लॉक स्क्रीन और सिस्टम ऐप्स पर अधिक बेहतर विज़ुअल एक्सपीरियंस मिल सकते हैं। गोल आइकन और लेयर्ड ब्लर इफैक्ट हैं। इसमें एटॉमिक आइलैंड है, जो एप्पल आईफोन के डायनामिक आइलैंड की तरह ही एक इंटरैक्टिव नोटिफिकेशन एरिया है। इसके जरिए यूजर्स को काफी लाभ हो सकता है। इसमें लाइव अलर्ट, मीडिया प्लेबैक कंट्रोल, स्टॉपवॉच की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026