---Advertisement---

iQOO 15T: हैवी गेमर्स, बैटरी से परेशान, और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए आ रहा बेहद पावरफुल स्मार्टफोन! लीक्स देख नहीं होगा सब्र

iQOO 15T: आईक्यू 15टी स्मार्टफोन में कंपनी बेहद पावरफुल फीचर्स दे सकती है। इसके लीक फीचर्स यूजर्स को काफी प्रभावित कर रहे हैं। यहां जानें फोन में क्या कुछ नया मिल सकती है?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 8, 2026 3:34 अपराह्न

iQOO 15T
Follow Us
---Advertisement---

iQOO 15T: आईक्यू गेमर्स और फोटोग्राफर्स की पसंद और जरुरत को देखते हुए स्मार्टफोन्स को लॉन्च करता है। यही कारण है कि, इसके अपकमिंग फोन का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। एक बार फिर से कंपनी  आईक्यू 15टी फोन ला रही है। इसे मई 2026 तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस मोबाइल की सबसे बड़ी खासियत बैटरी, प्रोसेसर और कैमरा बताया जा रहा है। इन लीक्स को देखने के बाद हैवी गेमर्स, बैटरी से परेशान और कंटेंट क्रिएटर्स खुश हो गए हैं।

iQOO 15T स्मार्टफोन की हैवी बैटरी 

आईक्यू 15टी में कंपनी 8000mAh की बैटरी 100W के सुपरफास्ट चार्जर के साथ दे सकती है। इसमें रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिल सकता है। ये बैटरी हैवी गेमर्स और हद से ज्यादा फोन का यूज करने वाले लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है।

आईक्यू 15टी का प्रोसेसर और परफॉर्मेस

आईक्यू 15टी में कंपनी MediaTek Dimensity 9500 का प्रोसेसर दे सकती है। फोन को गर्म होने से बचाने के लिए VC कूलिंग सिस्टम और इंटरनल कूलिंग फैन मिल सकता है। ये फोन Ray Tracing को सपोर्ट कर सकता है। वहीं, परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। गेमर्स को स्पीड और स्मूथनेस देने के लिए Monster Mode और Game Frame Interpolation के साथ बाईपास चार्जिग मिल सकती है।

आईक्यू के अपकमिंग फोन की डिस्प्ले और आई प्रोटेक्शन

आईक्यू 15टी में कंपनी6.83-इंच की 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले दे सकती है। ये गेमिंग कंप्यूटर की स्क्रीन की तरह काम कर सकती है। इसमें यूजर की आंखों की सुरक्षा का लिए आई-केयर फीचर्स और हाई-फ़्रीक्वेंसी PWM डिमिंग मिल सकता है।

आईक्यू 15टी 5जी स्मार्टफोन का संभावित कैमरा

आईक्यू के इस फोन में 200MP Samsung HP5 सेंसर से लैस मैन कैमरा दे सकती है। वहीं, 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल सकता है। इसके साथ ही 32MP कै सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इसमें कम लाइट और तेज लाइट में क्रिस्टल कलियर फोटो और वीडियो को बनाने के लिए एआई मिल सकता है। वहीं, 8K UHD क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्डिग की जा सकती है।

iQOO 15T फोन की अनुमानित कीमत और संभावित लॉन्चिग

आईक्यू ने अभी तक iQOO 15T की कीमत और लॉन्चिग को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन लीक्स में दावा किया जा रहा है कि, इस फोन को 40000 से लेकर 60000 के आस-पास की कीमत में पेश किया जा सकता है। आईक्यू का ये अपकमिंग स्मार्टफोन मई 2026 तक लॉन्च किया जा सकता है। ये एक प्रीमियम स्मार्टफोन बताया जा रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone Ultra

मई 8, 2026

OnePlus Nord CE 6

मई 8, 2026

Artificial Intelligence

मई 7, 2026

Realme 16T 5G

मई 7, 2026

Vivo X300 Ultra

मई 7, 2026

Vivo X300 FE

मई 6, 2026