iQOO 15T: हार्डकोर गेमर्स और हैवी ट्रेवलर्स के लिए आ रहा स्पेशल फोन ! जानें आईक्यू के अपकमिंग स्मार्टफोन की लीक फीचर्स

iQOO 15T: आईक्यू 15टी स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसके लीक फीचर्स काफी चर्चा में बने हुए हैं। इसमें पावरफुल प्रोसेसर और हैवी बैटरी मिल सकती है।

iQOO 15T

Picture Credit: Google

iQOO 15T: आईक्यू अपने प्रीमियम गेमिंग फोन के लिए जाना जाता है। इसका पावरफुल प्रोसेसर, बैटरी और कैमरा यूजर्स को अपनी तरफ आकर्षित करता है। अगर आप भी  हार्डकोर गेमर और हैवी ट्रेवलर हैं तो ये अपकमिंग मोबाइल आपकी हर समस्या का हल कर सकता है। आईक्यू 15टी फोन को मई 2026 तक लॉन्च होने की खबरें चल रही हैं। हालंकि कंपनी ने इसके फीचर्स , कीमत और लॉन्चिग को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन टेक मार्केट में इसके लीक्स काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं।

iQOO 15T में मिल सकता है पावरफुल प्रोसेसर

जिन लोगों को हैवी गेमिंग का शौक है, उन्हें इस फोन में बहुत कुछ नया मिल सकता है। कंपनी इसमें MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दे सकती है। लंबे समय तक गेम खेलन पर भी फोन गर्म नहीं होगा। इसमें इंटरनल कूलिंग फैन मिल सकता है। वहीं, गेम को बेहद स्मूथ और फास्ट स्पीड मिलेगी। इसमें चैंबर (VC) कूलिंग सिस्टम मिलने की खबर भी है। वहीं, गेमर्स के लिए अलग से डेडिकेटेड गेमिंग चिप मिल सकती है। आईक्यू इसमें गेमिंग शोल्डर बटन्स और 4D गेम वाइब्रेशन जैसे फीचर्स दे सकता है।

आईक्यू 15टी स्मार्टफोन में मिल सकती है हैवी बैटरी

लंबे समय तक बैटरी बैकअप देने के लिए आईक्यू इसमें 8,000mAh की बैटरी दे सकता है। वहीं, 100W का सुपरफाट चार्जर मिल सकता है। कंपनी इसमें वायरलेस चार्जिंग के साथ बाईपास चार्जिंग दे सकती है। ऐसी अफवाह है कि, इस फोन को अगर सिर्फ कॉलिंग, व्हाट्सएप और सोशल मीडिया स्क्रोलिंग के लिए यूज किया जाता है तो ये 4 दिन तक भी चल सकती है। वहीं, स्टैंडबाय पर 25 दिनों तक का बैकअप दे सकती है।

आईक्यू के अपकमिंग स्मार्टफोन के अन्य लीक स्पेसिफिकेशन

iQOO 15T स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 6.83-इंच की बड़ी LTPO 2.0 AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज धूप में भी काम करेगी।
कैमरा 200MP का मेन कैमरा OIS के साथ मिल सकता है। 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इससे 8K UHD और 4K @ 60 fps क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। एडवांस एआई के साथ नाइट मोड और पोर्ट्रेट जैसे तमाम मोड भी मिल सकते हैं।
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
सेफ्टी रेटिंग IP68 और IP69 की रेटिंग मिल सकती है।

 

आईक्यू 15टी की संभावित कीमत और अनुमानित लॉन्चिग

आईक्यू 15टी की कीमत को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इसे 55000 हजार से लेकर 70000 के आस-पास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 12GB, 16GB की रैम के साथ 256 GB और 512GB की स्टोरेज मिल सकती है। इस फोन को मई 2026 तक पहले चीन की मार्केट में पेश किया जा सकता है। इसके बाद ये भारत सहित ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो सकता है।

Exit mobile version