Vivo Y500s: 7200mAh की बैटरी ही नहीं वीवो के इस फोन में बहुत कुछ है स्पेशल, जानें फीचर्स

Vivo Y500s: वीवो Y500s स्मार्टफोन को चीन की मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। ये अपने प्रीमियम फीचर्स के कारण चर्चा में बना हुआ है। जानें फोन में क्या कुछ नया मिल रहा है।

Vivo Y500s

Picture Credit: Google

Vivo Y500s: चीनी कंपनी वीवो अपने प्रीमियम मोबाइल फीचर्स और बजट फ्रेंडली कीमत के कारण चीन ही नहीं भारत और ग्लोबल मार्केट में काफी पसंद की जाती है। यही कारण है कि, वीवो का जैसे ही कोई नया स्मार्टफोन आता है वैसे ही यूजर्स की डिमांड बढ़ जाती है। अपने इन्हीं चाहने वालों के लिए कंपनी ने वाई सीरीज में एक फोन पेश किया है। वीवो वाई500s फोन को 27 अप्रैल को चीन की मार्कट में लॉन्च किया गया है। भारतीय यूजर्स को अभी इसका थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।  इस फोन के फीचर्स लोगों का काफी ध्यान खींच रहे हैं। ये एक बजट फ्रेंडली फोन है। जिसमें 7200mAh की बैटरी  मिल रही है।

Vivo Y500s  5G स्मार्टफोन का कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी और अन्य  स्पेसिफिकेशन

Vivo Y500s  स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 6.75-इंच का LCD पैनल से बनी हुई डिस्प्ले दी गई है। ये तेज धूप में भी काम करेगी।
पैम/स्टोरेज 12GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल रही है।
प्रोसेसर Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर से लेस है।
बैटरी 7200mAh की बैटरी मिल रही है। इसमें 44W फ्लैश फास्ट चार्जर मिल रहा है।
कैमरा 50MP का मेन कैमरा मिल रहा है। सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा मिल रहा है। इससे 1080p क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है। तेज धूप और अंधेरे में फोटो और वीडियो बनाने के लिए कई मोड मिलते हैं।
फ्रॉड अलर्ट फ्रोड कॉल और मैसेज से बचने के लिए फ्रॉड अलर्ट चेतावनी मिलती है।
सेफ्टी पानी और धूल से बचाने के लिए IP68/IP69 रेटिंग मिल रही है। टूटने से बचाने के लिए SGS फाइव-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन मिल रहा है।

 

वीवो Y500s स्मार्टफोन की कीमत और स्टोरेज वेरियंट

वीवो Y500s स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में कंपनी ने 21990, 26490 और 28990 रुपए की भारतीय कीमत पर पेश किया है। ये प्राइज स्टोरेज वेरियंट के हिसाब से अलग-अलग तय किए गए हैं। इस फोन में 8GB,12GB रैम के साथ 256GB और 512GB की स्टोरेज मिल रही है। आपको बता दें, ये स्मार्टफोन अभी सिर्फ चीन की मार्केट में उपलब्ध है। भारत में ये कब और किस कीमत पर लॉन्च होगा, वीवो की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Exit mobile version