---Advertisement---

iQOO Neo 10 5G: 5500 निट्स की ब्राइटनेस, AI फास्ट चार्जिंग से मिनटों में फुल हो जाएगी बैटरी! गर्दा उड़ा सकती हैं ये एआई खूबियां

iQOO Neo 10 5G: अपकमिंग आईक्यूओओ नियो 10 5जी में अब तक की सबसे तगड़ी 5500 निट्स की ब्राइटनेस दी जाएगी। इसके साथ इसकी बैटरी AI फास्ट चार्जिंग से मिनटों में फुल हो सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 17, 2025 6:59 अपराह्न

iQOO Neo 10 5G
Follow Us
---Advertisement---

iQOO Neo 10 5G: आजकल के स्मार्टफोन में काफी यूनिक एआई फीचर्स आ रहे हैं। अगर आप भी किसी एआई फीचर से लैस फोन को तलाश रहे हैं, तो कुछ दिन आईक्यूओओ नियो 10 5जी स्मार्टफोन का इंतजार कर लीजिए। जी हां, फोन मेकर इसमें कई सारी एआई खूबियों को शामिल कर सकती है। कंपनी ने अपनी लेटेस्ट एक्स यानी ट्विटर पोस्ट में बताया है कि इस अपकमिंग फोन में अब तक की सबसे बेस्ट 5500 निट्स की ब्राइटनेस दी जाएगी। ऐसे में यूजर्स तेज धूप में भी फोन की डिस्प्ले पर आसानी से अपने काम कर सकेंगे।

आईक्यूओओ नियो 10 5जी की स्पेसिफिकेशन्स

कई हालिया खबरों में दावा किया गया है कि आगामी आईक्यूओओ नियो 10 5जी फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दी जा सकती है। इसके साथ 7000mAh की बैटरी फोन में गेमिंग एक्सपीरियंस शानदार बना सकती है। फोन मेकर ने दावा किया है कि इसका 120W का फास्ट चार्जर 19 मिनट में 50 फीसदी बैटरी को चार्ज कर देगा। यह एआई फास्ट चार्जिंग क्षमता यूजर्स को रास आ सकती है।

इतना ही नहीं, कंपनी ने दावा किया है कि इस फोन में अब तक का सबसे बेस्ट कूलिंग सिस्टम 7K VC liquid Cooling Chamber दिया जाएगा। यह भारी गेमिंग के बाद फोन को गर्म नहीं होने देगा। iQOO Neo 10 Specifications के तहत इसमें कई अन्य एआई फीचर्स भी मिल सकते हैं। इसमें एआई परफॉर्मेंस, एआई स्मार्ट प्रोग्राम और एआई कैमरा शामिल है।

स्पेक्सआईक्यूओओ नियो 10 5जी की संभावित खूबियां
चिपसेटQualcomm Snapdragon 8s Gen 4
ओएसएंड्रॉयड 15
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.78 इंच
बैटरी7000mAh
रियर कैमरा50MP+8MP
सेल्फी कैमरा32MP
रिफ्रेश रेट144Hz

iQOO Neo 10 5G AnTuTu Score

फेमस फोन मेकर ने बताया है कि आईक्यूओओ नियो 10 5जी का अंतूतू स्कोर 2.42 मिलियन बेंचमार्क है। ऐसे में इसे गेमिंग के लिए काफी बेहतर माना जा सकता है।

Photo Credit: iQOO India

iQOO Neo 10 5G Price in India

आगामी मिडरेंज स्मार्टफोन आईक्यूओओ नियो 10 5जी 35000 रुपये के भीतर आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईक्यूओओ नियो 10 5जी की इंडिया में कीमत 34999 रुपये से स्टार्ट हो सकती है।

iQOO Neo 10 Launch Date in India

अगर आप आईक्यूओओ नियो 10 5जी का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके बता दें कि यह फोन जल्द ही धमाका कर सकता है। फोन मेकर ने बताया है कि आईक्यूओओ नियो 10 5जी की इंडिया में लॉन्च डेट 26 मई 2025 रखी गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026