---Advertisement---

iQOO Neo 10 5G: AI इरेज, लाइव कॉल ट्रांसलेशन समेत ये खूबियां लाइफ बना सकती हैं आसान, प्री-बुक ऑफर में मुफ्त मिलेगा TWS

iQOO Neo 10 5G: आईक्यूओओ नियो 10 5जी फोन में कई धमाकेदार एआई फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें AI इरेज, लाइव कॉल ट्रांसलेशन समेत कई एआई खूबियां मिलती हैं। इसके प्री-बुक ऑफर में TWS मुफ्त मिल सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 28, 2025 7:11 अपराह्न

iQOO Neo 10 5G
Follow Us
---Advertisement---

iQOO Neo 10 5G: गेमिंग स्मार्टफोन मार्केट में आईक्यूओओ ने हाल ही में बड़ा धमाका किया है। आईक्यूओओ नियो 10 5जी फोन में स्क्रीन से लेकर डिस्प्ले तक और प्रोसेसर से लेकर एआई फीचर्स तक काफी लुभावने नजर आते हैं। अगर आप किसी मिडरेंज फोन को खोज रहे हैं, तो एक बार आईक्यूओओ नियो 10 5जी पर दांव लगा सकते हैं। अगर आप फोन में एक से ज्यादा ऐप्स का इस्तेमाल एकसाथ करते हैं, तो यह फोन आपको मल्टीटास्किंग की सुविधा प्रदान करेगा।

आईक्यूओओ नियो 10 5जी के AI फीचर्स लाइफ कर सकते हैं आसान

मिडरेंज कैटेगरी में किसी दमदार एआई फीचर्स से लैस फोन तलाश रहे हैं, तो iQOO Neo 10 5G एक बढिया विकल्प बन सकता है। इस फोन में कई एआई फीचर्स को जोड़ा गया है, जिसमें AI इरेज, एआई लाइव कॉल ट्रांसलेशन, एआई नोट असिस्ट, लाइव टेक्स्ट, लाइव कटआउट, एआई इरेज, एआई फोटो एन्हांस्ड, एआई मैजिक, एआई डॉक्यूमेंट, एआई स्क्रीन ट्रांसलेशन और गूगल असिस्टेंस यानी जेमिनी का सपोर्ट भी मिलता है। इन सभी खूबियों के दम पर यह फोन यूजर्स के कई कामों को आसान बना सकता है।

स्पेक्सआईक्यूओओ नियो 10 5जी
चिपसेटSnapdragon 8s Gen 4
ओएसएंड्रॉयड 15
रिफ्रेश रेट144Hz
रैम-स्टोरेज16GB-512GB
डिस्प्ले6.78 इंच
बैटरी7000mAh
रियर कैमरा50MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP
Photo Credit: iQOO

iQOO Neo 10 5G AnTuTu Score

फोन में गेमिंग का आनंद लेने वालों को आईक्यूओओ नियो 10 5जी फोन निराश नहीं करता है। कंपनी के मुताबिक, आईक्यूओओ नियो 10 5जी का अंतूतू स्कोर 2.42 मिलियन बेंचमार्क स्कोर है। इस वजह से गेमिंग के दौरान किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती है।

iQOO Neo 10 5G Price in India

अगर आपका बजट मिडरेंज स्मार्टफोन का है, तो आईक्यूओओ नियो 10 5जी पर आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं। आईक्यूओओ नियो 10 5जी की इंडिया में कीमत 29999 रुपये से शुरू होती है। 30000 रुपये के भीतर इस फोन में गेमिंग से मल्टीटास्किंग और धांसू स्पीड देखने को मिलती है। फोन मेकर ने ब्ताया है कि इसके प्री-बुकिंग ऑफर्स के तहत iQOO TWS 1e मुफ्त में मिल सकते हैं। इनका दाम 2099 रुपये है। इस फोन की सेल 3 जून 2025 से दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026