---Advertisement---

iQOO Z11x 5G: परफॉर्मेंस से समझौता नहीं, धाकड़ AnTuTu स्कोर गेमर्स की कराएगा मौज; लॉन्च से पहले लीक हुई संभावित कीमत

iQOO Z11x 5G: आईक्यूओओ जेड11एक्स 5जी मोबाइल में दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। कंपनी ने इसकी कुछ खूबियों को रिवील कर दिया है। इस फोन को 12 मार्च को लॉन्च किया जाएगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 5, 2026 12:00 अपराह्न

iQOO Z11x 5G
Follow Us
---Advertisement---

iQOO Z11x 5G: स्मार्टफोन मार्केट में मिडरेंज सेगमेंट काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। आईक्यूओओ कंपनी अपना धांसू मोबाइल लाने की तैयारी कर रही है। ऐसे में अगर आप नवरात्रों से पहले किसी दमदार फोन को तलाश रहे हैं, तो आईक्यूओओ जेड11एक्स 5जी का इंतजार कर सकते हैं। यह फोन इसी महीने धूम मचाएगा। कंपनी ने इसकी कुछ खूबियों को रिवील कर दिया है। ऐसे में यह मोबाइल इंटरनेट पर काफी धमाल मचा रहा है। इसकी संभावित प्राइस भी लीक्स में सामने आई है।

iQOO Z11x 5G में धूम मचाएगा जबरदस्त अंतूतू स्कोर

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि आईक्यूओओ जेड11एक्स 5जी मोबाइल में 1 मिलियन से अधिक अंतूतू स्कोर देखने को मिलेगा। साथ ही इसमें स्पीड सबसे आगे है। यह फोन इस सेगमेंट का सबसे तेज स्मार्टफोन है, जिसे सटीकता, स्पीड और परफॉर्मेंस के लिए बनाया गया है, जो कभी पीछे नहीं हटता। कोई रुकावट नहीं। कोई समझौता नहीं। सिर्फ आगे बढ़ना है।

फोन मेकर के मुताबिक, इस मोबाइल में मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 टर्बो चिपसेट को शामिल किया गया है। यह फोन लेटेस्ट ओएस एंड्रॉयड 16 पर काम करेगा। साथ ही ओरिजन 6 ओएस का सपोर्ट आएगा। ऐसे में इसकी परफॉर्मेंस गेमर्स का दिल जीत सकती है। अगर आप मोबाइल में गेमिंग का शौक रखते हैं, तो आपको परफॉर्मेंस पसंद आ सकती है। इसमें 8जीबी रैम के साथ 256जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है।

आईक्यूओओ जेड11एक्स 5जी में आ सकती है बड़ी बैटरी क्षमता

वहीं, कुछ अन्य लीक्स में बताया गया है कि आगामी आईक्यूओओ जेड11एक्स 5जी मोबाइल में 7200mAh की बैटरी क्षमता के साथ 44W का वायर्ड चार्जर दिया जा सकता है। साथ में रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग की सुविधा भी मिलने का अनुमान है। ऐसे में इसमें 40 घंटे से अधिक वीडियो प्लेबैक टाइम और 15 घंटे से ज्यादा गेमिंग टाइम मिलने की उम्मीद है। कंपनी इसमें 6.67 इंच की दमदार डिस्प्ले के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट जोड़ सकती है। बैक पैनल पर 50एमपी का डबल रियर कैमरा सेटअप आने की उम्मीद है।

कब होगा लॉन्च, क्या है संभावित प्राइस?

फोन निर्माता ने अपनी हालिया एक्स यानी ट्विटर पोस्ट में आईक्यूओओ जेड11एक्स 5जी प्राइस को लेकर हिंट दिया है। कंपनी ने बताया है कि यह फोन 25000 रुपये के सेगमेंट में आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका दाम 23999 रुपये रखा जा सकता है। यह मोबाइल 12 मार्च 2026 को इंडिया में लॉन्च होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

सितम्बर 7, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 5, 2026

iQOO 16

सितम्बर 4, 2026

iPhone Ultra

सितम्बर 4, 2026

Vivo T5 5G

सितम्बर 3, 2026

iPhone 18 Pro Max

सितम्बर 1, 2026