iQOO Z11x 5G: आईक्यू ने भारतीय मार्केट में एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। आईक्यू Z11x 5G का यूजर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। 20 हजार से कम की कीमत में आया ये फोन पावरफुल बैटरी और सुपरफास्ट चार्जर के साथ हाईटेक कैमरे से लैस है। अगर आप किसी बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो इसे डिस्काउंट पर बुक कर सकते हैं। इसमें एआई के कई सारे फीचर्स मिल रहे हैं।
iQOO Z11x 5G को छूट पर बेच रहा अमेजन
आईक्यू Z11x 5G स्मार्टफोन को 12 मार्च 2026 को लॉन्च किया गया है। ये तीन स्टोरेज वेरियंट में मौजूद है। इसे 6GB, 8GB रैम और 128GB ,256GB की स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च हुआ है। इनकी कीमती 18999 , 20999 और 22999 हजार रुपए है।
लेकिन अगर आप इसे अमेजन से बुक करते हैं 2000 की तुरंत छूट पा सकते हैं। लेकिन इसके लिए एक्सिस और एसबीआई के कार्ड से पैमेंट करना पड़ेगा। इस तरह इसे सस्ते में खरीद सकते हैं।
आईक्यू Z11x 5G स्मार्टफोन की बैटरी और चार्जर
आईक्यू Z11x 5G स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबी 7,200mAh की बैटरी और 44W का सुपरफास्ट चार्जर हैं। दावा किया जा रहा है कि, ये 40 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। वहीं, 93 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। इतना ही लगातार अगर इस फोन से गेमिंग की जाती है तो इसकी बैटरी 15 घंटे से ज्यादा चल सकती है। 16 मार्च से ये अमेजन पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसमें रिवर्स चार्चिंग का विकल्प भी मिल सकता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
आईक्यू ने अपने इस खास फोन में Dimensity 7400 Turbo का प्रोसेसर दिया है। ये फोन को स्मूद चलाता है। इसके साथ ही सुपरफास्ट स्पीड देता है। इसमें Android 15 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल रहा है।
आईक्यू के नए फोन का कैसा है कैमरा?
आईक्यू के इस बजट फ्रेंडली फोन में फोटोग्राफी के लिए बहुत ही अच्छा कैमरा मिल रहा है। इसमें 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं, छोटी चीजों को रिकॉर्ड करने के लिए 2MP कै कैमरा मिल रहा है। इससे 4K क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा मिल रहा है। वहीं, कई सारे नाइट मोड दिए गए हैं। जिनसे रात और अंधेरे में भी क्रिस्टल क्लीयर फोटो और वीडियो को बनाया जा सकता है।
डिस्प्ले और सेफ्टी
6.76-इंच का FHD+ LCD पैनल से लैस डिस्प्ले मिल रही है। वहीं, इसकी सुरक्षा के लिए IP68 और IP69+ रेटिंग दी गई है। फोन को गिरने से टूटने से बचाने के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला हुआ है।
